राजसमंद (Rajsamand) एमडी के प्रगति शिक्षण संस्थान में 34वीं जिला स्तरीय 17व 19 आयु वर्ग छात्र-छात्रा चार दिवसीय फुटबाल प्रतियोगिता के दूसरे दिन हुए रोचक मुकाबला में छात्रा वर्ग 17व 19 आयु वर्ग में नव प्रभात एमडी फाइनल में पहुंच गई है। प्रतियोगिता केंद्र अध्यक्ष आशुतोष वैष्णव तथा पर्यवेक्षक भानु कुमार वैष्णव की मौजूदगी में शुक्रवार को फुटबॉल छात्र-छात्रा वर्ग में बड़े रोमांचक मुकाबला हुए प्रतियोगिता संयोजक विद्याधर सालवी ने बताया कि 17 वर्ष आयु वर्ग छात्र में सेंट पॉल स्कूल ने नवप्रभात एमडी को 10 से हराया राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय एमडी ने प्रगति स्कूल एमडी को तीन दो से हराया राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भाना ने सोफिया स्कूल को 40 से हराया केरियर प्वाइंट गुरुकुल राजसमंद ने साइन स्टार कांकरोली को 40 से हराया पीपली नगर को सविता इंटरनेशनल स्कूल नांदोली ने 20 से हराया। इसी प्रकार 19 वर्ष आयु वर्ग में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय एमडी ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय राज्यावास को 30 से हराया राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भाना ने पुनियाना को 50 से हराया। इधर सुभाष पब्लिक स्कूल धोइंदा ने गवारड़ी को 1*0 से हराया इसी प्रकार छात्रा वर्ग में 17 वर्ष में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय एमडी गवारडी की टीम में फाइनल में पहुंच गई है 19 वर्ष आयु छात्रा वर्ग में नव प्रभात उच्च माध्यमिक विद्यालय एमडी तथा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय एमडी फाइनल में पहुंच गई है। प्रतियोगिता संयोजक विद्याधर सालवी ने बताया की निर्णायक के रूप मे भगवती लाल मेनारिया शंकर मेनारिया राकेश मेनारिया जमनालाल कुमावत राहुल बररा राजीव महेला सुनील शंकर गाडरी यशपाल सिंह राकेश मेनारिया सुभाष मेनारिया थे। प्रतियोगिता संयोजक भानु कुमार वैष्णव ने बताया कि 34वीं जिला स्तरीय 17व 19 वर्ष आयु वर्ग फुटबॉल प्रतियोगिता में राजसमंद जिले की 33 टीमों ने भाग लिया 10 छात्रा तथा 14 छात्र वर्ग में कुल 550 बच्चों ने भाग लिया।
रिपोर्ट – नरेंद्र सिंह खंगारोत
