दुनिया में ऐसी पांच जोखिम भरी जगहें, जहां इंसानों की एंट्री पर प्रतिबंध

3 Min Read

दुनिया में अधिकतर लोगों को घूमने-फिरने को शौक होता है। लोग खूबसूरत समुद्री तट, भूतिहा जगह और रहस्यमयी जगहों पर भी जाना चाहते हैं। लेकिन कुछ जगहें ऐसी भी हैं जहां पर पर्यटकों के जाने पर पाबंदी है। इनमें से एक स्थान भारत में भी है।

एरिया-51 : अमेरिका के नवादा में रेगिस्तान के बीच एरिया-51 एक खुफिया जगह है। इसको लेकर तरह-तरह के दावे किए जाते हैं। यहां किसी को भी आने-जाने की इजाजत नहीं है। यहां पर हमेशा कड़ी सुरक्षा रहती है। कुछ कांस्पिरेसी थ्योरी में दावा किया जाता है कि अमेरिका ने एरिया-51 में एलियन को कैद रखा है। बताया जाता है कि यहां अमेरिका एलियन पर प्रयोग कर रहा है। इस जगह के बारे में अमेरिका के लोगों को भी नहीं पता था, लेकिन साल 2013 में अमेरिकी खुफिया एजेंसी सीआईए ने पहली बार दुनिया को एरिया-51 के बारे में बताया। अमेरिकी वायुसेना की इस टेस्टिंग साइट को रहस्यमयी माना जाता है जिसकी हमेशा चर्चा होती है।

स्वालबार्ड ग्लोबल सीड वॉल्ट : नॉर्वेजियन आर्कटिक के पर्माफ्रॉस्ट में स्वालबार्ड ग्लोबल सीड वॉल्ट स्थित है। यह स्थान भविष्य में दुनिया में होने वाली विनाशकारी घटनाओं की आशंकाओं को देखते हुए पौधों के बीजों को संरक्षित करने का एक वैश्विक भंडार है। इसका उद्देश्य जैव विविधता की रक्षा करना है। यहां पर आम लोगों के जाने की अनुमति नहीं है।

सेंटिनल द्वीप : भारत के उत्तर सेंटिनल द्वीप पर बाहरी लोगों के जाने की सख्त मनाही है। अंडमान के उत्तरी सेंटिनल द्वीप पर निग्रिटो समुदाय के लोग रहते हैं। इनका बाहरी दुनिया से कोई संपर्क नहीं है और यह पूरी तरह से अलग-थलग रहते हैं। उत्तरी सेंटिनल द्वीप सेंटिनली जनजाति की मूल जनजाति का घर है। यह स्थान एक संरक्षित क्षेत्र है।

चेर्नोबिल : वर्तमान समय में यूक्रेन एक युद्ध क्षेत्र बना है और ऐसे में दूसरे देशों के लोग यहां नहीं जा रहे हैं। लेकिन यूक्रेन का चेर्नोबिल अपवर्जन क्षेत्र 1986 की परमाणु आपदा की जगह होने की वजह से धरती की सबसे प्रसिद्ध निषिद्ध जगहों में से एक है। लंबे समय तक विकिरण की वजह से यहां के सबसे ज्यादा प्रदूषित जगहों पर लोगों को जाने की अनुमति नहीं है।

स्नेक आइलैंड : ब्राजील के तट पर ‘इल्हा दा क्यूइमाडा ग्रांडे’ एक छोटा सा भूभाग है। इस स्थान को आमतौर पर स्नेक आइलैंड के नाम से जाना जाता है। यहां पर बहुत जहरीले सांप पाए जाते हैं। सांपों की वजहों से यह जगह खतरनाक स्थानों में शामिल है। ब्राजील की सरकार ने लोगों और सांपों की इस दुर्लभ प्रजाति की सुरक्षा के लिए इस द्वीप पर लोगों के जाने पर बैन लगा दिया है।

Share This Article
Follow:
Jagruk Times is a popular Hindi newspaper and now you can find us online at Jagruktimes.co.in, we share news covering topics like latest news, politics, business, sports, entertainment, lifestyle etc. Our team of good reporters is here to keep you informed and positive. Explore the news with us! #JagrukTimes #HindiNews #Jagruktimes.co.in
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version