बिहार के फेमस यूट्यूबर मनीष कश्यप ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) ज्वाइन कर ली है। मनीष ने गुरुवार (25 अप्रैल, 2024) को दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में पार्टी की सदस्यता ली। इस दौरान मनीष की मां और दिल्ली बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष और भोजपुरी एक्टर मनोज तिवारी भी मौजूद रहे।
#WATCH | YouTuber Manish Kashyap joins the BJP, in Delhi.
— ANI (@ANI) April 25, 2024
(Video Source: BJP) pic.twitter.com/eMnSxRJZmL
बता दे कि मनीष ने बिहार के चंपारण से निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा की थी। हालांकि, अब मनीष ने चुनाव न लड़ने का निर्णय लिया है। वही, बीजेपी में शामिल होने के बाद मनीष कश्यप ने अपनी मां के साथ पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मुलाकात की।
#WATCH दिल्ली: भाजपा में शामिल होने के बाद यूट्यूबर मनीष कश्यप ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा से मुलाकात की। pic.twitter.com/gjdVGp8JzL
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 25, 2024
बीजेपी में शामिल होने के बाद मनीष कश्यप ने कहा, ”हम कल बिहार से मनोज तिवारी के साथ आए थे। मैं उन्हीं की वजह से जेल से छूट सका और मेरी जिंदगी के बुरे दिन खत्म हुए। इसलिए मैं बीजेपी में शामिल हुआ। हमें बिहार को मजबूत करना है। लालू परिवार ने बिहार को लूटा और बर्बाद किया। इसलिए मैं बीजेपी में शामिल हुआ। बीजेपी के साथ मिलकर मैं बिहार को मजबूत करूंगा।”
मनीष कश्यप ने आगे कहा, ”मेरे खिलाफ आरोप लगाए गए लेकिन पटना कोर्ट ने न केवल मुझे जमानत दे दी, बल्कि बरी भी कर दिया। मुझ पर लगाया गया NSA वापस ले लिया गया। सनातन को बदनाम करने वालों और राष्ट्रवाद के खिलाफ लोगों के खिलाफ मेरी लड़ाई जारी रहेगी।”
#WATCH | Delhi: After joining the BJP, YouTuber Manish Kashyap says, "…We came from Bihar with Manoj Tiwari, yesterday. I could be released from jail only due to them and the bad days of my life ended. So, I joined the BJP. We have to strengthen Bihar. Lalu family looted and… pic.twitter.com/1AHSz74THk
— ANI (@ANI) April 25, 2024
मनीष कश्यप ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, ”दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता और भारत के प्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के हाथों में माँ ने मुझे सौंप दिया।। दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी BJP से जुड़कर अब मैं माँ और मोदी जी के नेतृत्व में मातृभूमि के लिए काम करूंगा।। जय हिन्द।।”
दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता और भारत के प्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के हाथों में माँ ने मुझे सौंप दिया।। दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी BJP से जुड़कर अब मैं माँ और मोदी जी के नेतृत्व में मातृभूमि के लिए काम करूंगा।।
— Manish Kasyap Son Of Bihar (@ManishKasyapsob) April 25, 2024
जय हिन्द।। pic.twitter.com/b9xooZtDIG