‘फैमिली मैन 3’ के एक्टर Rohit Basfore का रहस्यमयी निधन, परिवार ने जताई हत्या की आशंका

3 Min Read
‘फैमिली मैन 3’ के एक्टर Rohit Basfore का रहस्यमयी निधन

‘फैमिली मैन 3’ में एक्टिंग करने वाले उभरते कलाकार रोहित बसफोर (Rohit Basfore) का असम के गरभंगा जलप्रपात के पास एक रहस्यमयी हादसे में निधन हो गया। यह घटना रविवार, 27 अप्रैल को दोपहर में हुई, जब रोहित अपने कुछ दोस्तों के साथ घूमने निकले थे।

मूल रूप से असम के निवासी रोहित हाल ही में शूटिंग के बाद घर लौटे थे। रविवार दोपहर लगभग 12:30 बजे वह अपने कुछ साथियों के साथ एक छोटी आउटिंग पर गए थे।हालांकि, दिन ढलते-ढलते जब रोहित से परिवार का संपर्क नहीं हो पाया, तो परिजनों की चिंता बढ़ने लगी। इसी बीच, उनके एक साथी की ओर से परिजनों को सूचना मिली कि रोहित के साथ एक हादसा हो गया है। उन्हें तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन दुर्भाग्यवश डॉक्टरों ने उन्हें वहां मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में किया गया, जिसमें उनके सिर, चेहरे और शरीर पर कई गंभीर चोटों के निशान पाए गए। ये चोटें साधारण गिरने की घटना से कहीं अधिक गंभीर प्रतीत होती हैं, जिससे परिवार ने हत्या की आशंका जताई है।

रोहित के परिवार का आरोप है कि यह घटना पूर्व नियोजित हो सकती है। उन्होंने अतीत में हुई एक पार्किंग विवाद की ओर इशारा करते हुए रंजीत, अशोक और धरम बसफोर पर संदेह जताया है। इसके अलावा, जिस व्यक्ति ने रोहित को इस पिकनिक के लिए आमंत्रित किया — जिम मालिक अमरदीप — उस पर भी शक जताया जा रहा है। पुलिस ने पुष्टि की है कि रोहित के शरीर पर गंभीर चोटों के निशान हैं और प्राथमिक जांच में यह भी सामने आया है कि जिन चार लोगों पर शक है, वे सभी फिलहाल फरार हैं। पुलिस की ओर से मामला दर्ज कर लिया गया है और विस्तृत जांच जारी है।

रोहित बसफोर का यूँ अचानक जाना न केवल उनके परिवार के लिए, बल्कि उनके चाहने वालों और इंडस्ट्री के लिए भी एक गहरी क्षति है। वह एक प्रतिभाशाली अभिनेता थे, जिन्होंने ‘फैमिली मैन 3’ में अपनी भूमिका के जरिए लोगों के दिलों में जगह बनाई थी। जांच के नतीजों का इंतजार है, लेकिन रोहित के परिवार को न्याय मिलने की उम्मीद है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version