सिरोही : हर कार्यकर्ता लुंबाराम बनकर चुनाव लड़े : चौधरी

3 Min Read

सिरोही। भाजपा जिला सिरोही होली स्नेह मिलन समारोह में जालौर सिरोही लोकसभा प्रत्याशी लुम्बाराम चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी ने मुझ जैसे बूथ स्तर के कार्यकर्ता को सांसद का टिकट देकर कार्यकर्ता का सम्मान किया है अब हमारी जिम्मेदारी है कि जालोर सिरोही लोकसभा सीट को भारी मतों विजय बनाना है। उन्होंने कहा कि हर कार्यकर्ता को लुम्बाराम बन चुनाव लड़ना है प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता को अगले एक महीने तक कड़ी मेहनत करते हुए पार्टी के पक्ष में माहौल बनाना है।

राष्ट्रहित और जनहित में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अबकी बार 400 पार की संकल्प से सिद्धि के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को पूरी तन्मयता से जुटना है। लोकसभा संयोजक नारायण सिंह देवल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने पिछले 10 सालों में राष्ट्रहित और जनहित में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की है, उसके लिए अबकी बार 400 पार के लक्ष्य को संधान करने के लिए हम सबको मिलकर कमल के फूल को प्रत्याशी मानते हुए काम करना होगा। हर कार्यकर्ताओं को गांव गांव तक पहुंचना है और मोदी जी के द्वारा करवाए गए कार्यों को लोगों तक बताना है।

जिलाध्यक्ष सुरेश कोठारी ने बताया कि लोकसभा प्रत्याशी लुंबाराम चौधरी 3 अप्रैल को जालोर में नामांकन भरेंगे। नामांकन सभा में आधिकारिक संख्या में उपस्थित होने का आह्वान करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथ मजबूत करने की बात कही। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी रोहित खत्री ने बताया कि लोकसभा प्रत्याशी लुम्बाराम चौधरी ने कार्यकर्ताओं के साथ हर्लोउल्लास के साथ पुष्प होली खेली और सभी कार्यकर्ताओं को होली की शुभकामनाएं दी।

इनकी रही मौजूदगी

पूर्व विधायक जगसीराम कोली, महंत तीर्थगिरी, महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्षा रक्षा भंडारी, जिला प्रमुख अर्जुन पुरोहित, भाजपा वरिष्ठ नेत्री तारा भंडारी, पूर्व जिलाध्यक्ष नारायण पुरोहित, वरिष्ठ भाजपा नेता वीरेन्द्रसिंह चौहान, किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष गणपत सिंह राठौड़, भंवर सिंह चौहान ने विचार रखते हुए कहा कि हर पदाधिकारी कार्यकर्ता को चुनाव में लगना है और हर बूथ तक को पहुंचना है। कार्यक्रम का मंच संचालन जिला महामंत्री दीपाराम पुरोहित ने किया। होली स्नेह मिलन कार्यकर्ता सम्मेलन में भाजपा के जनप्रतिनिधि, विस्तारक, पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।

Share This Article
Follow:
Jagruk Times is a popular Hindi newspaper and now you can find us online at Jagruktimes.co.in, we share news covering topics like latest news, politics, business, sports, entertainment, lifestyle etc. Our team of good reporters is here to keep you informed and positive. Explore the news with us! #JagrukTimes #HindiNews #Jagruktimes.co.in
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version