Jagruk TimesJagruk TimesJagruk Times
  • होम
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • पॉलिटिक्स
    • संपादकीय
    • विचार
  • राजस्थान
    • राजस्थान
    • जयपुर
    • सिरोही
    • जालौर
    • पाली
    • बाड़मेर
  • मुंबई
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • वेब स्टोरीजवेब स्टोरीज
  • ई-पेपर
  • More
    • करियर
    • टेक्नोलॉजी
    • ज्योतिष
    • लाइफस्टाइल
    • गैजेट्स
Search
होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • बिज़नेस
  • पॉलिटिक्स
  • विचार
  • संपादकीय
  • ई-पेपर
शहर
  • मुंबई
  • राजस्थान
  • जयपुर
  • सिरोही
  • जालौर
  • पाली
  • बाड़मेर
More
  • ज्योतिष
  • करियर
  • टेक्नोलॉजी
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • लाइफस्टाइल
  • Home
  • About us
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Advertise with us
© 2024 Jagruk Times. All Rights Reserved.
Notification Show More
Font ResizerAa
Jagruk TimesJagruk Times
Font ResizerAa
  • होम
  • वेब स्टोरीजवेब स्टोरीज
  • ई-पेपर
  • राजस्थान
  • जयपुर
  • सिरोही
  • जालौर
  • पाली
  • बाड़मेर
  • मुंबई
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • करियर
Search
  • Jagruktimes.co.in
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • राजस्थान
    • बिज़नेस
    • जयपुर
    • पॉलिटिक्स
    • सिरोही
    • करियर
    • पाली
    • टेक्नोलॉजी
    • जालौर
    • स्पोर्ट्स
    • बाड़मेर
    • मनोरंजन
    • मुंबई
    • गैजेट्स
    • संपादकीय
    • लाइफस्टाइल
    • विचार
    • ज्योतिष
    • ई-पेपर
Follow US
  • Home
  • About us
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Advertise with us
© 2024 Jagruk Times. All Rights Reserved.

Home » Blog » राष्ट्रीय » संवाद और चर्चा से पनपता है लोकतंत्र : उपराष्ट्रपति धनखड़

राष्ट्रीयपॉलिटिक्ससमाचार

संवाद और चर्चा से पनपता है लोकतंत्र : उपराष्ट्रपति धनखड़

Jagruk Times
Last updated: July 11, 2024 8:28 pm
Jagruk Times
Share
4 Min Read
उपराष्ट्रपति धनखड़
उपराष्ट्रपति धनखड़
Image Source Vice President/ X

मुंबई। महाराष्ट्र विधानमंडल को संबोधित करते हुए उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने बृहस्पतिवार को कहा कि लोकतंत्र संवाद और चर्चा से फूलता-फलता है, लेकिन वर्तमान में राजनीतिक दलों के बीच संवादहीनता है। उन्होंने कहा कि शिष्टाचार और अनुशासन “लोकतंत्र का हृदय” हैं। राज्य विधान परिषद के शताब्दी समारोह के अवसर पर महाराष्ट्र विधानमंडल के दोनों सदनों के संयुक्त सत्र को गुरुवार को उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने संबोधित किया।

- Advertisement -

इस अवसर पर लोकतंत्र में संवाद जरूरी है जो कि इन दिनों राजनीतिक पार्टियों के बीच गायब हो चुका है। उपराष्ट्रपति ने कहा कि, “लोकतंत्र संवाद और चर्चा पर पनपता है।” उन्होंने कहा कि “नैतिकता और सदाचार भारत में सार्वजनिक जीवन की पहचान हैं।” इस अवसर पर उन्होंने छत्रपति शिवाजी महाराज के साहस को याद करते हुए उनसे प्रेरणा लेने का भी आह्वान किया।

उपराष्ट्रपति ने कहा कि राज्य विधानसभाएं और संसद लोकतंत्र का उत्तरी ध्रुव हैं, जबकि विधायक और सांसद इसके प्रकाश स्तंभ हैं। उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि सत्ता पक्ष की बेंच कुर्सी के दाईं ओर होती है, लेकिन मानव शरीर में हृदय बाईं ओर होता है और इसी से कुर्सी का कामकाज परिभाषित होना चाहिए। वहीं उपराष्ट्रपति धनखड़ ने कहा कि महाराष्ट्र विधान परिषद का शताब्दी समारोह एक उल्लेखनीय मील का पत्थर था।

राजनीति में आई गिरावट पर जताई चिंता

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने राजनीतिक स्तर में आ रही गिरावट पर दुख व्यक्त करते हुए सभी राजनीतिक दलों से आत्मनिरीक्षण करने का आह्वान किया। शताब्दी समारोह के अवसर पर महाराष्ट्र विधानमंडल के दोनों सदनों के संयुक्त सत्र को संबोधित करते हुए उन्होंने सभी राजनीतिक दलों से आत्मनिरीक्षण करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा, “संसदीय लोकतंत्र में सब कुछ ठीक नहीं है। हम व्यवधान का अपवित्रीकरण झेल रहे हैं। राजनीतिक दलों के बीच संवाद गायब है।”

पंचिंग बैग बन गए हैं सभापति और स्पीकर

राज्यसभा के सभापति धनखड़ ने कहा कि नारेबाजी करना और सदन के वेल में मार्च करना किसी भी पीठासीन अधिकारी के लिए दर्दनाक स्थिति है। उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों ने सभापति और स्पीकर को सुविधाजनक पंचिंग बैग बना दिया गया है। उन्होंने कहा कि शिष्टाचार और अनुशासन लोकतंत्र का दिल है। पीठासीन अधिकारी का सम्मान किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा, “हम दूसरे दृष्टिकोण के प्रति भी उदार नहीं हैं।” उन्होंने कहा कि राजनीतिक पार्टियां अक्सर सौहार्दपूर्ण दृष्टिकोण के बजाय टकराववादी और विरोधात्मक दृष्टिकोण अपनाती हैं। उन्होंने कहा कि नैतिकता और सदाचार भारत में सार्वजनिक जीवन की पहचान रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने किया स्वागत

महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने आज महाराष्ट्र विधानमंडल के दोनों सदनों को संबोधित करने से पहले उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का स्वागत किया। सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा, “आपने सदैव भारतीय संविधान को मजबूत करने में भूमिका निभाई है। आज हमारे पास आपको सुनने का सुनहरा अवसर है। आपने हमेशा संविधान और उसकी गरिमा बनाए रखने की बात की है। आपने हमेशा इस देश को आगे बढ़ाया है इसकी गरिमा बढ़ाने की आपने हमेशा कोशिश की।”

रिपोर्ट: अजित राय, मुंबई

TAGGED:hindi newsnews in hindiPolitics News HindiVice President Jagdeep Dhankhar
Share This Article
Facebook Telegram Copy Link Print
Avatar of Jagruk Times
ByJagruk Times
Follow:
Jagruk Times is a popular Hindi newspaper and now you can find us online at Jagruktimes.co.in, we share news covering topics like latest news, politics, business, sports, entertainment, lifestyle etc. Our team of good reporters is here to keep you informed and positive. Explore the news with us! #JagrukTimes #HindiNews #Jagruktimes.co.in
Previous Article महिला आरक्षण के विरोध में उतरी छात्र शक्ति, किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन महिला आरक्षण के विरोध में उतरी छात्र शक्ति, किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन
Next Article अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी आज Anant-Radhika Wedding: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी आज, कई दिग्गज मेहमान होंगे शामिल
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

- Advertisement -

यह भी पढ़ें

Lorem ipsum dolor sit amet
समाचार
February 21, 2026
1000296490
Barmer: बाखासर में सूखा बंदरगाह वह नमक उद्योग स्थापित करें – मेघवाल
समाचार राजस्थान
February 20, 2026
1000296419 1
Bhilwara: सुवाणा के सूरमाओं ने जीता श्रीबलराम रस्साकशी का महाकुंभ, आटूण को दी मात
समाचार राजस्थान
February 20, 2026
1000296415
Bhilwara जिला माहेश्वरी सभा कार्य समिति की बैठक 22 को
राजस्थान समाचार
February 20, 2026
1000296410
Bhilwara: राइज एंड शाइन” फिटनेस योगा वेलनेस सत्र से स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश
राजस्थान समाचार
February 20, 2026
1000296405
Bhilwara: जिला माहेश्वरी महिला संगठन में सर्वसम्मति से हुआ नेतृत्व चयन
समाचार राजस्थान
February 20, 2026
1000296400
Bhilwara: राज्यपाल ने संगम विश्वविद्यालय के 12वें दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि की शिरकत
समाचार राजस्थान
February 20, 2026
1000296397
Maalwada में 122वीं वर्षगांठ पर विशाल निशुल्क पशु चिकित्सा शिविर का सफल समापन, 1578 पशुओं का हुआ उपचार
समाचार राजस्थान
February 20, 2026
1000296392
Maalwada में Gauri Parshvanath जयंती पर सेवा का संदेश, शीतल जल कुटीर लोकार्पित
समाचार राजस्थान
February 20, 2026
1000296389
Visakhapatnam: रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने किया भारतीय नौसेना के बहुपक्षीय अभ्यास ‘मिलान’ का उद्घाटन
समाचार राजस्थान
February 20, 2026
Jagruk-Times-Logo
  • Home
  • About us
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Advertise with us
Facebook X-twitter Youtube Instagram Newspaper Rss

© 2024 Jagruk Times. All Rights Reserved. 

Designed by - Creative Web Solution

Go to mobile version
form logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?