Crocodile in Maharashtra: महाराष्ट्र में भारी बारिश के बाद सड़क पर टहलते हुए दिखा मगरमच्छ

2 Min Read

महाराष्ट्र के रत्नागिरी जिले के चिपलून में भारी बारिश के बाद 8 फुट लंबे मगरमच्छ को सड़क पर टहलते हुए देखा गया। चिलपुन के चिंचनाका इलाके में बेखौफ घूम रहे मगरमच्छ का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

खबरों की माने तो एक ऑटोरिक्शा चालक ने बारिश के बीच मगरमच्छ का वीडियो शूट किया है। वायरल वीडियो में कुछ अन्य वाहन भी दिखाई दे रहे हैं। जिसमें एक ऑटोरिक्शा अपनी हेडलाइट जलाकर मगरमच्छ का पीछा करने की कोशिश करते दिखाई दे रहा है।

वीडियो में कई दर्शकों को मगरमच्छ का वीडियो बनाते देखा सकता है। एक स्थानीय व्यक्ति ने बताया कि यह घटना रविवार रात की है। मगरमच्छ का वीडियो अन्य लोगों ने भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मगरमच्छ शिव नदी से निकलकर सड़कों पर आ गया। शिव नदी को मगरमच्छों का घर कहा जाता है।

बता दे कि पिछले कुछ दिनों से रत्नागिरी और चिपलून में भारी बारिश हुई। भारी बारिश के कारण नदियों का जलस्तर भी बढ़ गया। मौसम विभाग के अनुसार, 2 जुलाई तक महाराष्ट्र के तटीय इलाके में बारिश जारी रहेगी। खबरों की माने तो इसी तरह की एक घटना में गुजरात के वडोदरा में हुई है।

वडोदरा में सड़क पर एक 12 फीट लंबा मगरमच्छ देखा गया था। यह मगरमच्छ वडोदरा की विश्वामित्री नदी से बाहर आया था। बाद में, इस मगरमच्छ को वन अधिकारियों ने पकड़कर वापस नदी में छोड़ दिया। राजस्थान के कोटा में भी एक मगरमच्छ घूमता हुआ दिखा था। आपको बता दे, चंबल नदी में भी मगरमच्छ पाए जाते हैं।

Share This Article
Follow:
Jagruk Times is a popular Hindi newspaper and now you can find us online at Jagruktimes.co.in, we share news covering topics like latest news, politics, business, sports, entertainment, lifestyle etc. Our team of good reporters is here to keep you informed and positive. Explore the news with us! #JagrukTimes #HindiNews #Jagruktimes.co.in
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version