मराठी भाषा को लेकर कर्नाटक में हुआ विवाद, बस कंडक्टर पर हुए हमले ने पकड़ा तूल

3 Min Read

कर्नाटक में एक बार फिर भाषाओं को लेकर मामला तूल पकड़ता नजर आ रहा है। कर्नाटक के परिवहन मंत्री रामलिंगा रेड्डी ने सोमवार (24 फरवरी 2025) को बस कंडक्टर महादेवप्पा हुक्केरी के प्रति समर्थन दिखाया है। (केआरवी) के कार्यकर्ताओं ने भी नी चन्नम्मा सर्कल पर प्रदर्शन किया है। दरअसल (22 फरवरी 2025) फरवरी को (केएसआरटीसी) बस कंडक्टर के साथ मराठी में बात न करने की वजह से मारपीट की गई थी। इसी कारण दोनों भाषाओं के समर्थकों के बीच जंग छिड़ गई है।

प्रदर्शन के दौरान हर जगह कन्नड़ झंडे लहराए गए

बेलगावी में प्रदर्शनकारीयों ने हर जगह कन्नड़ झंडे लहराए। प्रदर्शन के दौरान भारी बलों में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था। कई प्रदर्शन करने वाले लोगों को पुलिस ने हिरासत में भी लिया था लेकिन बाद में पुलिस ने उन्हें रिहा कर दिया। इस मामले में पुलिस ने अभी तक 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले की जाँच अभी भी पुलिस कर रही है। आपको बता दें, कर्नाटक के परिवहन मंत्री रामलिंगा रेड्डी अस्पताल पहुंचे जहां उन्होंने बस कंडक्टर से मुलाकात की बताया जा रहा है कि बस कंडक्टर महादेवप्पा हुक्केरी की हालत काफी गंभीर है।

परिवहन मंत्री रामलिंगा रेड्डी ने की मीडिया से बातचीत

मीडिया से बातचीत के दौरान परिवहन मंत्री ने कहा -बस में 90 लोग सवार थें। हर कोई कह रहा है कि बस कंडक्टर की इसमें कोई गलती नहीं है। उनकी कोई गलती नहीं है। इसके आगे परिवहन मंत्री यही नहीं रुके उन्होंने पुलिस जाँच पड़ताल में खेद जताया साथ ही कहा अगर ऐसा ही चलता रहा तो ऐसे हादसे हमें और भी देखने पड़ेंगे। इस बातचीत में परिवहन मंत्री ने अपना समर्थन महादेवप्पा हुक्केरी के प्रति बताया।

सालों से चल रहा है विवाद

बेलगावी में भाषा को लेकर विवाद यह अब एक आम बात हो गई है। कन्नड़ और मराठी के बीच ऐसे विवाद अक्सर ऐसे होते रहते हैं। महाराष्ट्र सरकार ने इस घटना में शामिल हुए लोगो के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई हो ऐसा अनुरोध जताया है। मराठी हमारा गौरव है और हमें अपने यात्रियों की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखना चाहिए। महाराष्ट्र को अपने आप पर गर्व है। अगर पड़ोसी राज्य के लोग हमारे लोगों को धमकाते हैं तो हम बर्दाश्त नहीं करेंगे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version