Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी किया घोषणापत्र, 5 न्याय और 25 गारंटी

6 Min Read
लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कांग्रेस ने जारी किया घोषणापत्र

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कांग्रेस ने शुक्रवार (5 अप्रैल, 2024) को अपना घोषणापत्र जारी किया। कांग्रेस ने ‘न्याय पत्र’ के नाम से घोषणापत्र जारी किया। इस घोषणा पत्र को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने जारी किया। बता दे, घोषणापत्र में 5 न्याय और 25 गारंटियों का जिक्र है। यह 5 न्याय ‘हिस्सेदारी न्याय’, ‘किसान न्याय’, ‘नारी न्याय’, ‘श्रमिक न्याय’ और ‘युवा न्याय’ हैं। इस मौके पर कांग्रेस के संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल, महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा, पार्टी की घोषणा पत्र समिति के प्रमुख और पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम और कई अन्य नेता उपस्थित थे।

वही मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि आज भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस द्वारा लोकसभा चुनाव, 2024 के लिए ‘न्याय पत्र’ जारी किया जा रहा है। हमारा ये न्याय पत्र देश की राजनीति के इतिहास में न्याय के दस्तावेज के रुप में याद किया जाएगा। राहुल जी ने नेतृत्व में चली ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ में 5 पिलर पर केंद्रित है इन पिलर में से 25 गारंटी निकलती है।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि ये चुनाव लोकतंत्र और संविधान को बचाने का चुनाव है। एक तरफ नरेंद्र मोदी जी और NDA लोकतंत्र और संविधान पर आक्रमण कर रहे हैं। दूसरी तरफ INDIA गठबंधन लोकतंत्र और संविधान की रक्षा कर रहा है। ये चुनाव इन दो शक्तियों के बीच है।

कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में यह वादे किए

युवा न्याय

1.⁠ पहली नौकरी पक्की – हर शिक्षित युवा को 1 लाख रुपए की अप्रेंटिसशिप का अधिकार

2.⁠ ⁠भर्ती भरोसा – 30 लाख सरकारी नौकरियां

3.⁠ ⁠⁠पेपर लीक से मुक्ति – पेपर-लीक रोकने के लिए नए कानून और नीतियां

4.⁠ ⁠⁠गिग-वर्कर सुरक्षा – गिग वर्कर के लिए बेहतर काम-काजी नियम और संपूर्ण सामाजिक सुरक्षा

5.⁠ ⁠⁠युवा रोशनी – युवाओं के लिए 5,000 करोड़ रुपए का नया स्टार्टअप फंड

नारी न्याय

1.⁠ ⁠महालक्ष्मी – गरीब परिवार की एक महिला को हर साल 1 लाख रुपए

2.⁠ ⁠आधी आबादी, पूरा हक – केंद्र सरकार की नई नौकरियों में 50% महिला आरक्षण

3.⁠ ⁠शक्ति का सम्मान – आशा, मिड डे मील और आंगनवाड़ी वर्कर्स को ज़्यादा सैलरी, दोगुने सरकारी योगदान से

4.⁠ ⁠ अधिकार मैत्री – महिलाओं को कानूनी हक़ और सरकारी योजनाओं की जानकारी देने वाली एक अधिकार-सहेली, हर पंचायत में

5.⁠ ⁠सावित्री बाई फुले हॉस्टल – कामकाजी महिलाओं के लिए दोगुने हॉस्टल

किसान न्याय

1.⁠ ⁠सही दाम – MSP की कानूनी गारंटी, स्वामीनाथन फॉर्मूले के साथ

2.⁠ ⁠कर्ज़ मुक्ति – क़र्ज़ माफ़ी प्लान प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए परमानेंट आयोग

3.⁠ बीमा भुगतान का सीधा ट्रांसफर – फसल नुकसान पर 30 दिन के अंदर सीधे खाते में पैसा ट्रांसफर

4.⁠ उचित आयात-निर्यात नीति – किसानों की सलाह से नई इंपोर्ट-एक्सपोर्ट पॉलिसी बनेगी

5.⁠ GST-मुक्त खेती – किसानी के लिए जरूरी हर चीज से GST हटेगी

श्रमिक न्याय

1.⁠ ⁠श्रम का सम्मान – दैनिक मजदूरी 400 रुपए, मनरेगा में भी लागू

2.⁠ ⁠सबको स्वास्थ्य अधिकार – ₹25 लाख का हेल्थ-कवर: मुफ़्त इलाज़, अस्पताल, डॉक्टर, दवा, टेस्ट, सर्जरी

3.⁠ ⁠शहरी रोजगार गारंटी – शहरों के लिए भी मनरेगा जैसी नई योजना

4.⁠ ⁠सामाजिक सुरक्षा – असंगठित मजदूरों के लिए जीवन और दुर्घटना बीमा

5.⁠ ⁠सुरक्षित रोजगार – मुख्य सरकारी कार्यों में कांट्रैक्ट सिस्टम मजदूरी बंद

हिस्सेदारी न्याय

1.⁠ गिनती करो – सामाजिक व आर्थिक समानता के लिए हर व्यक्ति, हर वर्ग की गिनती

2.⁠ आरक्षण का हक – संवैधानिक संशोधन द्वारा 50% सीमा हटाकर SC/ST/OBC को आरक्षण का पूरा हक

3.⁠ SC/ST सब प्लान की कानूनी गारंटी – जितनी SC/ST जनसंख्या, उतना बजट; यानी ज़्यादा हिस्सेदारी

4.⁠ ⁠जल-जंगल-ज़मीन का क़ानूनी हक़ – वन अधिकार क़ानून वाले पट्टों का 1 साल में फैसला

5.⁠ ⁠अपनी धरती, अपना राज – कांग्रेस उन बस्तियों को अनुसूचित क्षेत्रों में अधिसूचित करेगी जहां आदिवासी सबसे बड़ा सामाजिक समूह हैं

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कल यानी शनिवार (6 अप्रैल, 2024) को जयपुर और हैदराबाद जनसभाएं आयोजित की जाएंगी। जिनमें पार्टी के शीर्ष नेता शामिल होंगे। जयपुर में आयोजित घोषणापत्र संबंधी रैली को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आलावा सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी संबोधित करेंगी। वही, हैदराबाद में घोषणापत्र संबंधी रैली को राहुल गांधी संबोधित करेंगे।

Share This Article
Follow:
2023 से जागरूक टाइम्स न्यूज के साथ पत्रकारिता करियर का शानदार आगाज किया। मुंबई से शिक्षा ग्रहण की है। खबरें लिखने के साथ-साथ कैमरे के संग भी जुगलबंदी रही है। हर दिन कुछ नया सीखते रहने की कोशिश जारी है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version