
राजसमंद (Rajsamand) विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत रेलमगरा उपखंड के पछमता गाँव पहुँचकर वरिष्ठ कांग्रेस नेता स्व भेरूलाल जाट नेता के निधन पर परिजनों को ढांढस बंधाया एवं श्रद्धांजलि अर्पित की। डॉ. जोशी ने कहा कि स्व. भेरूलाल जाट का संगठन के प्रति समर्पण एवं समाजसेवा का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।तत्पश्चात उन्होंने नाथद्वारा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत रेलमगरा क्षेत्र के महेंदुरिया गाँव पहुँचकर स्व. सोहनलाल दाधीच के निधन पर शोक व्यक्त किया तथा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।इस अवसर पर जनप्रतिनिधि एवं कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
रिपोर्ट – नरेंद्र सिंह खंगारोत
