Lok Sabha Election 7th Phase Voting: CM Yogi Adityanath ने डाला वोट, शाम 5 बजे तक 58.34 प्रतिशत वोटिंग

3 Min Read
Lok Sabha Election 7th Phase Voting: CM Yogi Adityanath ने डाला वोट, शाम 5 बजे तक 58.34 प्रतिशत वोटिंग 3

भारत में आज यानी 1 जून को लोकसभा चुनाव 2024 के 7वें और आखिरी चरण में 8 राज्यों की 57 लोकसभा सीटों पर मतदान हुआ। 7वें चरण में पंजाब की सभी 13, हिमाचल प्रदेश की 4, उत्तर प्रदेश की 13, वेस्ट बंगाल की 9, ओडिशा की 6, बिहार की 8, झारखंड की 3 और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ की 1 लोकसभा सीट पर वोटिंग हुई है। मतदान सुबह 7 बजे से शुरू होकर शाम 6 बजे तक चला। चुनाव आयोग के मुताबिक, 57 लोकसभा सीटों पर शाम 5 बजे तक 58.34 मतदान दर्ज किया गया है।

बता दे कि लोकसभा चुनाव आखिरी चरण में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने गोरखपुर में वोट डाला। सीएम योगी अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट X पर फोटो शेयर करते हुए लिखा, ”लोक सभा चुनाव-2024 के लिए आज गोरखपुर में मतदान किया। ‘आत्मनिर्भर भारत-विकसित भारत’ के निर्माण के लिए आप सभी मतदान अवश्य करें। जय हिंद!”

बता दे कि 7वें चरण में कुल 904 प्रत्याशी चुनाव के मैदान में उतरे। इनमे 95 महिला और 809 पुरुष प्रत्याशी है। 7वें चरण में पीएम मोदी, केंद्रीय मंत्री अनुराग अनुराग, रवि किशन, ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी, लालू प्रसाद यादव की बेटी मीसा भारती और एक्ट्रेस कंगना रनौत समेत कई दिग्गज चुनाव लड़े।

बता दे कि 7वें चरण में पंजाब में 328, उत्तर प्रदेश में 144, हिमाचल प्रदेश में 37, वेस्ट बंगाल में 124, ओडिशा में 66, बिहार में 134, झारखंड में 52 और चंडीगढ़ में 19 उम्मीदवार चुनाव के मैदान है। चुनाव आयोग के मुताबिक, 7वें चरण में सुबह 11 बजे तक 26.30 प्रतिशत वोटिंग हुई है। इससे पहले सुबह 9 बजे तक 11.31 प्रतिशत वोटिंग हुई थी। वही दोपहर 1 बजे तक 40.09 प्रतिशत मतदान हुआ है और दोपहर 3 बजे तक 49.68% मतदान हुआ।

8 राज्यों में दोपहर 1 बजे तक वोटिंग प्रतिशत

पंजाब – 37.80 प्रतिशत
हिमाचल प्रदेश – 48.63 प्रतिशत
उत्तर प्रदेश – 39.31 प्रतिशत
वेस्ट बंगाल – 45.07 प्रतिशत
ओडिशा – 37.64 प्रतिशत
बिहार – 35.65 प्रतिशत
झारखंड – 46.80 प्रतिशत
चंडीगढ़ – 40.14 प्रतिशत

दोपहर 3 बजे तक वोटिंग प्रतिशत

पंजाब – 46.38 प्रतिशत
हिमाचल प्रदेश – 58.41 प्रतिशत
उत्तर प्रदेश – 46.83 प्रतिशत
वेस्ट बंगाल – 58.46 प्रतिशत
ओडिशा – 49.77 प्रतिशत
बिहार – 42.95 प्रतिशत
झारखंड – 60.14 प्रतिशत
चंडीगढ़ – 52.61 प्रतिशत

शाम 5 बजे तक वोटिंग प्रतिशत

पंजाब – 55.20 प्रतिशत
हिमाचल प्रदेश – 66.56 प्रतिशत
उत्तर प्रदेश – 54.00 प्रतिशत
वेस्ट बंगाल – 69.89 प्रतिशत
ओडिशा – 62.46 प्रतिशत
बिहार – 48.86 प्रतिशत
झारखंड -67.95 प्रतिशत
चंडीगढ़ – 62.80 प्रतिशत

Share This Article
Follow:
Jagruk Times is a popular Hindi newspaper and now you can find us online at Jagruktimes.co.in, we share news covering topics like latest news, politics, business, sports, entertainment, lifestyle etc. Our team of good reporters is here to keep you informed and positive. Explore the news with us! #JagrukTimes #HindiNews #Jagruktimes.co.in
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version