राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा अपनी कैबिनेट के मंत्रियों के साथ सोमवार (11 मार्च, 2024) को विशेष विमान से अयोध्या पहुंचे।
सीएम भजनलाल और उनकी पूरी कैबिनेट रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के बाद पहली बार अयोध्या पहुंचे है। सीएम भजनलाल ने यहां रामलला के दर्शन एवं पूजन किए। साथ ही उन्होंने भगवान से देश-प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
इस अवसर पर सीएम भजनलाल ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि मुझे आज यहां अयोध्या शहर पहुंचकर खुशी हो रही है। मैं अभिभूत महसूस कर रहा हूं। मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देता हूं कि रामलला का इतना भव्य मंदिर बना है। राम हमारे रोम रोम में बसे हैं। सब राम की महिमा है। उन्होंने आगे कहा कि पहले अयोध्या प्रभु श्रीराम के टेंट में दर्शन हुए थे।
#WATCH राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा, "मुझे आज यहां अयोध्या शहर पहुंचकर खुशी हो रही है… मैं अभिभूत महसूस कर रहा हूं… मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देता हूं कि रामलला का इतना भव्य मंदिर बना है। राम हमारे रोम रोम में बसे हैं…" https://t.co/5LYOx7npQg pic.twitter.com/Z8UTyepfU4
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 11, 2024
सीएम भजनलाल ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट ‘एक्स’ पर तस्वीरें सांझा की और लिखा, ”रघुकुल तिलक सुजन सुखदाता। आयउ कुसल देव मुनि त्राता। शताब्दियों की प्रतीक्षा, प्रण और प्रार्थना के उपरांत आज श्री अयोध्या धाम में केबिनेट के मंत्रीगणों, विधायकगणों व प्रदेश पदाधिकारियों के साथ असंख्य भक्तों की आस्था के अवलंब प्रभु श्री रामलला सरकार के पुण्य दर्शन करने का अति विशेष – अति पावन सौभाग्य प्राप्त हुआ। आज हम सभी आह्लादित हैं, आनंदित हैं, राममय हैं।
उन्होंने आगे लिखा, प्रभु के चरणों में नमन करते हुए उनसे प्रार्थना है कि रघुकुलनंदन की अनुपम तथा असीम कृपा दृष्टि समस्त राजस्थान परिवार पर सदा सर्वदा बनी रहे, सभी का मंगल हो, कल्याण हो!! जय श्री राम।”
रघुकुल तिलक सुजन सुखदाता।
— Bhajanlal Sharma (Modi Ka Parivar) (@BhajanlalBjp) March 11, 2024
आयउ कुसल देव मुनि त्राता।।
शताब्दियों की प्रतीक्षा, प्रण और प्रार्थना के उपरांत आज श्री अयोध्या धाम में केबिनेट के मंत्रीगणों, विधायकगणों व प्रदेश पदाधिकारियों के साथ असंख्य भक्तों की आस्था के अवलंब प्रभु श्री रामलला सरकार के पुण्य दर्शन करने का अति… pic.twitter.com/Km5cSEuS9d
मुख्यमंत्री ने किया हनुमान चालीसा का पाठ
खबरों की माने तो रामलला के दर्शन के बाद सीएम भजनलाल ने मंत्रियों, विधायकों, अधिकारीयों और अन्य सहयोगियों के साथ जय श्रीराम का उद्घोष करते हुए श्रद्धा भाव से हनुमान चालीसा का पाठ किया।
इससे पहले सीएम भजनलाल लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के साथ श्री अखिल भारतीय माहेश्वरी सेवा सदन पुष्कर राजस्थान द्वारा सरस्वतीदेवी शिवकिशन दम्मानी भवन का विधि विधान से भूमि पूजन व शिलान्यास किया।
राम ब्रह्म चिनमय अबिनासी।
— Bhajanlal Sharma (Modi Ka Parivar) (@BhajanlalBjp) March 11, 2024
सर्ब रहित सब उर पुर बासी।।
आज माननीय लोकसभा अध्यक्ष श्री @ombirlakota जी के साथ धर्मनगरी श्री अयोध्या धाम में श्री अखिल भारतीय माहेश्वरी सेवा सदन पुष्कर राजस्थान द्वारा सरस्वतीदेवी शिवकिशन दम्मानी भवन का विधि विधान से भूमि पूजन व शिलान्यास किया।
इस… pic.twitter.com/nZpZF3ps30
समारोह में राजस्थान के विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी, भाजपा प्रदेश सहप्रभारी विजया रहाटकर, उपमुख्यमंत्री डॉ प्रेमचंद बैरवा, समस्त मंत्रीगण, विधायकगण, भाजपा प्रदेश पदाधिकारी व माहेश्वरी समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित थे।