
बाड़मेर (Barmer) चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग जयपुर के एन.एच.एम. मिशन डायरेक्टर डॉक्टर अमित यादव ने भवन रहित उप स्वास्थ्य केंद्रों के निर्माण कार्यों के लिए एक आदेश जारी कर चौहटन विधानसभा क्षेत्र में करीब 4 करोड़ की लागत से सात उप स्वास्थ्य केंद्रों के निर्माण की वित्तीय स्वीकृति जारी कर दी है। चौहटन विधायक आदूराम मेघवाल ने बताया कि स्वीकृत होने वाले उप स्वास्थ्य केंद्रों में मीठड़ी, निंबाला (ओगला), पांचारला, दूधाड़िया तला (आंटिया), थोरियोंवाला (खेमपुरा), मदावा (पनोरिया), एरोंवाला (सोडियार) शामिल है। इसमें प्रत्येक भवन की लागत 55 लाख रुपए स्वीकृत की गई। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं की सुदृढ़ीकरण के लिए यह भवन प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत स्वास्थ्य इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन के तहत पूरे प्रदेश में 205 करोड़ की लागत से कुल 378 उप स्वास्थ्य केंद्र स्वीकृत किये हैं। विधायक मेघवाल ने इस वृहद स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री व चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री का धन्यवाद देकर आभार जताया है।
रिपोर्ट – ठाकराराम मेघवाल
