
राजसमन्द (Rajsamand) प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री बाबू लाल खराड़ी (Babu Lal Kharadi) के अल्प प्रवास पर राजसमन्द जिला कार्यालय पर आगमन पर भाजपा जिला अध्यक्ष जगदीश पालीवाल व विधायक सुरेन्द्र सिंह राठौड़ के द्वारा स्वागत किया गया। जिला मीडिया संयोजक अरविंद सिंह भाटी ने बताया कि प्रदेश सरकार के जनजाती क्षेत्रीय विकास मंत्री बाबू लाल खराड़ी के राजसमन्द प्रवास पर भाजपा पदाधिकारियों द्वारा स्वागत किया गया। इस अवसर पर भाजपा उपाध्यक्ष माधव लाल चौधरी, सविता सनाढ्य, रजनी लोढ़ा, ज्योति छापरवाल नरेंद्र बागड़ी, महामंत्री प्रदीप, काबरा रमन, कंसारा मंत्री, खुशकमल कुमावत, वर्धिनी पुरोहित, जिला कार्यालय प्रभारी प्रमोद गौड़, मुरारी आशिया, जवाहर लाल जाट, अशोक रांका सहित सभी पदाधिकारियों ने स्वागत किया।
रिपोर्ट – नरेंद्र सिंह खंगारोत
