Jagruk TimesJagruk TimesJagruk Times
  • होम
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • पॉलिटिक्स
    • संपादकीय
    • विचार
  • राजस्थान
    • राजस्थान
    • जयपुर
    • सिरोही
    • जालौर
    • पाली
    • बाड़मेर
  • मुंबई
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • वेब स्टोरीजवेब स्टोरीज
  • ई-पेपर
  • More
    • करियर
    • टेक्नोलॉजी
    • ज्योतिष
    • लाइफस्टाइल
    • गैजेट्स
Search
होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • बिज़नेस
  • पॉलिटिक्स
  • विचार
  • संपादकीय
  • ई-पेपर
शहर
  • मुंबई
  • राजस्थान
  • जयपुर
  • सिरोही
  • जालौर
  • पाली
  • बाड़मेर
More
  • ज्योतिष
  • करियर
  • टेक्नोलॉजी
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • लाइफस्टाइल
  • Home
  • About us
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Advertise with us
© 2024 Jagruk Times. All Rights Reserved.
Notification Show More
Font ResizerAa
Jagruk TimesJagruk Times
Font ResizerAa
  • होम
  • वेब स्टोरीजवेब स्टोरीज
  • ई-पेपर
  • राजस्थान
  • जयपुर
  • सिरोही
  • जालौर
  • पाली
  • बाड़मेर
  • मुंबई
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • करियर
Search
  • Jagruktimes.co.in
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • राजस्थान
    • बिज़नेस
    • जयपुर
    • पॉलिटिक्स
    • सिरोही
    • करियर
    • पाली
    • टेक्नोलॉजी
    • जालौर
    • स्पोर्ट्स
    • बाड़मेर
    • मनोरंजन
    • मुंबई
    • गैजेट्स
    • संपादकीय
    • लाइफस्टाइल
    • विचार
    • ज्योतिष
    • ई-पेपर
Follow US
  • Home
  • About us
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Advertise with us
© 2024 Jagruk Times. All Rights Reserved.

Home » Blog » समाचार » Rajsamand : ब्रांड एम्बेसडर Ruma Devi ने राजीविका की महिलाओं को दिए सफलता के मंत्र

समाचार

Rajsamand : ब्रांड एम्बेसडर Ruma Devi ने राजीविका की महिलाओं को दिए सफलता के मंत्र

Jagruk Times
Last updated: September 12, 2025 7:03 pm
Jagruk Times
Share
4 Min Read
WhatsApp Image 2025 09 12 at 6 3
WhatsApp Image 2025 09 12 at 6 3
Rajsamand

राजसमंद (Rajsamand) राजीविका का महिला संवाद कार्यक्रम निजी रिज़ॉर्ट में रुमा देवी (Ruma Devi) फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित हुआ। इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका परिषद की राज्य ब्रांड एम्बेसडर एवं राष्ट्रपति के हाथों नारी शक्ति सम्मान से सम्मानित बाड़मेर निवासी रूमा देवी ने राजसमंद जिले की स्वयं सहायता समूह एसएचजी की महिलाओं से संवाद कर उन्हें आत्मनिर्भरता और उद्यमशीलता की राह पर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में जिला कलक्टर अरुण कुमार हसीजा, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं डीपीएम राजीविका डॉ. सुमन अजमेरा, रूमा देवी फाउंडेशन के सचिव विक्रम सिंह सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

- Advertisement -

रूमा देवी ने अपने जीवन की प्रेरक यात्रा साझा की। उन्होंने बताया कि कैसे सीमित संसाधनों और कठिन परिस्थितियों में संघर्ष करते हुए उन्होंने अपने जीवन को महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए समर्पित किया। उन्होंने उत्पादों की गुणवत्ता, ब्रांडिंग, प्रशिक्षण और आत्मविश्वास को सफलता की कुंजी बताते हुए महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए उत्साहित किया। संवाद के दौरान उन्होंने महिलाओं की समस्याओं को सुना और उनके समाधान हेतु मार्गदर्शन दिया।

जिला कलेक्टर अरुण कुमार हसीजा ने कहा कि महिलाएं आज हर क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रही हैं और राज्य सरकार भी उन्हें हर संभव सहयोग प्रदान कर रही है। उन्होंने विशेष रूप से बालिका शिक्षा पर जोर देते हुए सभी से अपील की कि वे अपनी बेटियों को शिक्षित करें और उन्हें आत्मनिर्भर बनाएं। उन्होंने रूमा देवी की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि बाड़मेर के छोटे से गाँव से निकली एक महिला आज अमेरिका के हार्वर्ड विश्वविद्यालय जैसे मंचों पर भारतीय महिलाओं का प्रतिनिधित्व करके आई हैं। अगर रुमा देवी सफल हो सकती हैं तो इनसे प्रेरणा लेकर हमारे राजसमंद जिले के एसएचजी भी आगे बढ़ सकते हैं। 

कार्यक्रम में जिले की राजीविका ब्रांड एम्बेसडर सरिता कंवर ने भी अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि उन्होंने मात्र 500 रुपए से अपने कार्य की शुरुआत की थी और आज 35 लाख रुपए का टर्नओवर हासिल कर चुकी हैं। 
वहीं, डीपीएम डॉ. सुमन अजमेरा ने रूमा देवी के जीवन परिचय पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे महिलाओं के लिए संघर्ष और सफलता की मिसाल हैं। उन्होंने बाड़मेर जिले के रावतसर गांव से निकलकर 30,000 से अधिक महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने, पारंपरिक हस्तशिल्प को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने तथा नारी शक्ति पुरस्कार जैसे सम्मान प्राप्त करने की प्रेरक यात्रा का उल्लेख किया। संवाद में स्पष्ट हुआ कि महिलाएं अब केवल गृहस्थी तक सीमित न रहकर आर्थिक और सामाजिक बदलाव की अगुआ बन रही हैं। कई महिलाओं ने साझा किया कि स्वयं सहायता समूह से जुड़ने के बाद उनके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आया है।

कार्यक्रम का संचालन जिला प्रबंधक भेरू लाल बुनकर ने किया। राजीविका से हर्ष ठाकुर, प्रणब कांति सिन्हा, डीपीएमयू, बीपीएमयू, सीअलएफ की टीम ने महिला समूहों के प्रयासों की सराहना की और उन्हें समाज में नई भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। बड़ी संख्या में स्वयं सहायता समूह की महिलाएँ और राजीविका से जुड़ी सैकड़ों बहनें कार्यक्रम में शामिल हुईं। इस आयोजन ने जिले की महिलाओं में आत्मविश्वास और नई ऊर्जा का संचार किया।

रिपोर्ट – नरेंद्र सिंह खंगारोत

Share This Article
Facebook Telegram Copy Link Print
Avatar of Jagruk Times
ByJagruk Times
Follow:
Jagruk Times is a popular Hindi newspaper and now you can find us online at Jagruktimes.co.in, we share news covering topics like latest news, politics, business, sports, entertainment, lifestyle etc. Our team of good reporters is here to keep you informed and positive. Explore the news with us! #JagrukTimes #HindiNews #Jagruktimes.co.in
Previous Article WhatsApp Image 2025 09 12 at 4 Sojat Road: स्टेशन का बदलेगा चेहरा, अमृत स्टेशन योजना से जारी पुनर्विकास कार्य
Next Article WhatsApp Image 2025 09 12 at 6 4 Bhilwara: डेयरी की 171वीं संचालक मंडल बैठक सम्पन्न
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

- Advertisement -

यह भी पढ़ें

WhatsApp Image 2025 10 27 at 6 2
Raniwara : करंट लगने से धानोल जीएसएस पर तैनात संविदा कर्मचारी की मौत
राजस्थान समाचार
October 27, 2025
WhatsApp Image 2025 10 27 at 6 1
Pali : सार्वदेशिक आर्य प्रतिनिधि सभा के प्रधान सुरेश चन्द्र आर्य को आर्य समाज पाली की श्रद्धांजलि
राजस्थान समाचार
October 27, 2025
WhatsApp Image 2025 10 27 at 7
Jaipur : 79वां इन्फैंट्री डे शौर्य दिवस –समर्पित इन्फैंट्रीमैनों की वीरता और बलिदान को
राजस्थान समाचार
October 27, 2025
WhatsApp Image 2025 10 27 at 5 5
Rajsamand : नांदोली में श्रीमद् भागवत कथा का दूसरा दिन
राजस्थान समाचार
October 27, 2025
WhatsApp Image 2025 10 27 at 6
Bhilwara : जिला साहित्यकार परिषद् की काव्य गोष्ठी एव दीपावली स्नेह मिलन सम्पन्न
राजस्थान समाचार
October 27, 2025
WhatsApp Image 2025 10 27 at 5 4
Rajsmand : सूक्ष्म अभिमान भी पतन का कारण बन जाता है -Sadhvi Suhriday Giri
राजस्थान समाचार
October 27, 2025
WhatsApp Image 2025 10 27 at 3
Mandar पदमाराम कलबी हत्याकांड को लेकर मंडार थाने के बाहर धरना प्रदर्शन दोषियों की गिरफ्तारी की उठी मांग
राजस्थान समाचार
October 27, 2025
WhatsApp Image 2025 10 27 at 5 3
Bhilwara : जायंट्स वेलफेयर फाउंडेशन फेड-9 का प्रांतीय वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह सम्पन्न
राजस्थान समाचार
October 27, 2025
WhatsApp Image 2025 10 27 at 5 2
Bhilwara : बोराणा में 102 यूनिट रक्तदान कर भारतीय सेना को किया समर्पित
राजस्थान समाचार
October 27, 2025
WhatsApp Image 2025 10 27 at 5 1
Bhilwara : राधेश्याम उपाध्याय राजस्थान प्रांतीय गुर्जर गौड़ ब्राह्मण सभा के प्रांतीय उपाध्यक्ष मनोनित
राजस्थान समाचार
October 27, 2025
Jagruk-Times-Logo
  • Home
  • About us
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Advertise with us
Facebook X-twitter Youtube Instagram Newspaper Rss

© 2024 Jagruk Times. All Rights Reserved. 

Designed by - Creative Web Solution

Go to mobile version
form logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?