
राजसमन्द (Rajsamand) 69 वी राज्यस्तरीय निशानेबाज ओपन साइट इंवेंट 19 वर्षीय छात्रा वर्ग में राज्य स्तर पर गोल्ड मेडलिस्ट व राज्य स्तर पर बेस्ट शूटर नंदिनी सिंह चौहान (Nandini Singh Chauhan) का भाजपा जिला अध्यक्ष जगदीश पालीवाल व भाजपा पदाधिकारियों ने मेवाड़ी पगड़ी पहना करके स्वागत किया गया। जिला मीडिया संयोजक अरविंद सिंह भाटी ने बताया कि स्वागत के दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष जगदीश पालीवाल ने कहा कि यह राजसमन्द जिले के गर्व की बात है कि राजसमन्द की बेटी ने प्रदेश स्तर पर गोल्ड मेडल पाकर जिले की अन्य बेटियों के लिए मिशाल कायम की है। ज्ञात हो नंदिनी सिंह ने तीन बार प्रदेश स्तर व एक बार राष्ट्रीय स्तर पर भी खेल चुकी है। इस अवसर पर जिला प्रमुख रतनी देवी जिला उपाध्यक्ष माधव लाल चौधरी सविता सनाढ्य जिला महामंत्री महेंद्र सिंह चौहान कोषाध्यक्ष मनोज पारीक जिला मंत्री वर्धिनी पुरोहित खुशकमल कुमावत हिम्मत कुमावत मंडल अध्यक्ष दिनेश कुमावत राज कुमार साहू बंशी लाल गुर्जर कमलेश सेन सोना सिंह बिंदु चौधरी पूजा पालीवाल पूजा बंग हरीश कलोसिया टीना सेन चंपा लाल कुमावत उत्तम खींची मीठा लाल पालीवाल सहित भाजपा पदाधिकारी उपस्थित थे।
रिपोर्ट – नरेंद्र सिंह खंगारोत