Mandar में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष Madan Rathod का हुआ स्वागत

2 Min Read

राज्यसभा सांसद Madan Rathod के भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार पहुंचने पर जालोर सिरोही सांसद लुंबाराम चौधरी, जिला प्रमुख अर्जुन पुरोहित, जिलाध्यक्ष सुरेश कोठारी की अगुआई में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा क्षत्रिय घांची समाज ने स्वागत किया।

इसके पूर्व सवालियाजीन मंदिर में दर्शन कर धोक लगाया। वही राठौड़ के गुजरात सीमा पहुंचने पर जालोर,जोधपुर तथा उदयपुर क्षेत्र के जन प्रतिनिधि,पदाधिकारी तथा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। वही सांवलियाजी मंदिर पहुंचने पर ढोल धमाकों के साथ सौमेया किया गया और साथ ही घांची समाज के लोगो ने उनका स्वागत किया।

जिसके बाद सांवलियाजी मंदिर से निकली तिरंगा रैली जहा भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेशाउपाध्यक्ष गणपत सिंह राठौड़ के अगुआई में मंदिर परिसर से घर घर तिरंगा रैली निकाली गई। इस हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत रविवार को मंडार प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ वह जिला प्रमुख अर्जुन भाई पुरोहित के नेत्र में तिरंगा यात्रा निकाली गई।

तिरंगा यात्रा के आयोजन में किसान संघ युवा मोर्चा के कार्यकर्ता देशभक्ति के नारों के साथ हाथों में तिरंगा लिए राष्ट्रप्रेम से ओतप्रोत नजर आ रहे थे। वही आपको बता दे इस कार्यक्रम में जिला प्रमुख अर्जुन पुरोहित,आबू पिंडवाड़ा विधायक समाराम ग्रासिया,पूर्व जिलाध्यक्ष नारायण पुरोहित सहित कई ग्रामीण वह कार्यकर्ता मौजूद रहे।

रिपोर्ट: अशरफ भाटी

Share This Article
Follow:
Jagruk Times is a popular Hindi newspaper and now you can find us online at Jagruktimes.co.in, we share news covering topics like latest news, politics, business, sports, entertainment, lifestyle etc. Our team of good reporters is here to keep you informed and positive. Explore the news with us! #JagrukTimes #HindiNews #Jagruktimes.co.in
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version