Lok Sabha elections : भीनमाल मैं भाजपा की बैठक आयोजित

3 Min Read

राजस्थान के भीनमाल मैं आगामी लोकसभा चुनावो को लेकर विधानसभा स्तरीय बैठक शुक्रवार को स्थानीय माली समाज धर्मशाल प्रांगण में मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग, सिरोही जिला प्रमुख अर्जुन पुरोहित, लोकसभा प्रत्याशी लूंबाराम चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव बोरली, लोकसभा चुनाव संयोजक नारायणसिंह देवल, पूर्व विधायक पूराराम चौधरी, भाजपा प्रदेश मंत्री सांवलाराम देवासी, भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष धुखाराम राजपुरोहित व पूर्व विधायक रामलाल मेघवाल की मौजूदगी में हुई।

जिसमे आगामी लोकसभा चुनावो में भाजपा का परचम फहराने के लिए आमजन की सहभागिता बढाने, नवमतदाताओं से संपर्क करने, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सहयोग व बूथ सशक्तिकरण को लेकर चर्चा की गई। इस अवसर पर लोकसभा प्रत्याशी लूंबाराम चौधरी ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं का संगठन है, जिसमें बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं की बात को शीर्ष नेतृत्व सुनता है और आवश्यक मार्गदर्शन भी देता है। लोकसभा चुनाव संयोजक नारायणसिंह देवल ने कहा कि लोकसभा चुनाव में देश की जनता राष्ट्रवाद को चुनकर भारत के नवनिर्माण में अपनी भूमिका निभाने का आतुर है।

उन्होंने कहा कि देश की जनता कांग्रेस मुक्त भारत का निर्माण कर देश का उत्थान करने वाली हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव बोरली ने कहा कि देश 400 पार के नारे से गूंज रहा हैं। जालोर, सिरोही व सांचौर भी प्रचंड जीत के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नवनिर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

इस अवसर पर पूर्व राज्यमंत्री धन्नाराम पुरोहित, ओबीसी मोर्चा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य खेमराज देसाई, भीनमाल विधानसभा प्रभारी चिरंजीलाल दवे, विधानसभा संयोजक जसराज राजपुरोहित, रमेश सोनी पुनासा, भरतसिंह भोजाणी, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष गजेन्द्रसिंह सिसोदिया, नेता प्रतिपक्ष नगर पालिका प्रवीण दवे, पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष सरोज बाफना, तेजराज मेहता, भारताराम देवासी, माधुसिंह घासेडी, केके सेठ, हीराराम पुरोहित दाता, विरदसिंह पांथेड़ी, महेन्द्र पुरोहित तवाव, वीआर पुरोहित, गुमानसिंह राव, शेखर व्यास, सोभा भाई सरगरा, शांतिलाल सुथार, केराराम चौधरी, जिला उपाध्यक्ष ठाकराराम मेघवाल,

जिला मंत्री इन्द्रसिंह राणावत, मंडल अध्यक्ष महेन्द्र सोलंकी, टीकमसिंह राणावत, गंगाराम माली, रमेश रावल, छगनलाल पुरोहित, पीराराम गोरसिया, योगेन्द्रसिंह दहिया, पुखराज चौधरी बगौटी, चंद्रकांत सुन्देशा, विजय गोठवाल, जोरावरसिंह राव, नरिंगाराम पटेल, जालमसिंह सोलंकी, छेलपुरी गोस्वामी, कैलाशपुरी गोस्वामी, सुरेश बंजारा, रणजीत परमार, रमेश पुरोहित मेडा, मदनसिंह राव कोडिटा, श्रवण जीनगर, भंवरलाल बिश्नोई, छैलसिंह चौहान, मकनाराम चौधरी, चैनराज चौधरी, रमेश प्रजापत, नरपतसिंह लोल, परबतसिंह भांडू, भंवरलाल बिश्नोई, सांवलाराम देवासी, रतन खिलोरी, सांवलाराम पुरोहित, महिपालसिंह दांसपा व भरतसिंह राव सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद थे।

Share This Article
Follow:
Jagruk Times is a popular Hindi newspaper and now you can find us online at Jagruktimes.co.in, we share news covering topics like latest news, politics, business, sports, entertainment, lifestyle etc. Our team of good reporters is here to keep you informed and positive. Explore the news with us! #JagrukTimes #HindiNews #Jagruktimes.co.in
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version