
रेवदर (Revder) स्थित रामजी कुटिया में भाजपा मंडल कार्यकर्ताओं ने सिरोही के जिला प्रभारी मनोज सिंघानिया के पहली बार रेवदर आगमन पर साफा व माला पहनाकर भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर प्रदेश मंत्री नारायण पुरोहित का भी अभिनंदन किया गया।भाजपा कार्यकर्ताओं ने दोनों नेताओं का माला और दुपट्टों से स्वागत कर उत्साहपूर्वक अभिनंदन किया। जिला प्रभारी मनोज सिंघानिया ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा समाज के सभी वर्गों को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत बनाएं तथा नरेंद्र मोदी के 2047 तक विकसित भारत के सपने को साकार करने में सक्रिय सहयोग दें। साथ ही उन्होंने आगामी पंचायती चुनावों को लेकर कार्यकर्ताओं से अभी से तैयारियों में जुटने का आह्वान किया।केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं से जनता संतुष्ट- प्रदेश मंत्री प्रदेश मंत्री नारायण पुरोहित ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं से जनता संतुष्ट है। उन्होंने जोर देकर कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करे, ताकि आगामी पंचायती राज चुनावों में सफलता की मजबूत नींव रखी जा सके। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री दशरथ सोनी ने किया।ये रहे कार्यक्रम में मौजूदइस अवसर पर महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष दक्षा देवड़ा, वरिष्ठ नेता हनुमान प्रसाद अग्रवाल, जिला परिषद सदस्य मगनलाल कोली, ओबीसी मोर्चा जिला कोषाध्यक्ष चुन्नीलाल घांची, उपाध्यक्ष ईश्वर घांची, कार्यालय मंत्री प्रहलाद ओड, पूर्व मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण कोली, अशोक माली, मंत्री हडमत दान चारण, मंजुला चारण, रेखा मेघवाल, कांतिलाल कोली, नटवर दर्जी, रमेश कोली, दीपक देवासी, गेपाराम देवासी, नारायण छिपा दांतराई सहित कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
रिपोर्ट – रमेश माली
