
भीलवाड़ा (Bhilwara) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के निर्देशानुसार खेल मंत्रालय भारत सरकार की ओर से संचालित खेलों इण्डिया अभियान के तहत अस्मिता खेलों इण्डिया भीलवाड़ा सेपरा टकरा संघ द्वारा आयोजन दिनांक 15 फरवरी को मोदी ग्राउण्ड पर आयोजित किया गया। संघ के अध्यक्ष अभिजीत सारड़ा ने बताया कि आज के समारोह के मुख्य अतिथि दामोदर अग्रवाल सांसद, अध्यक्षता लाजपत आचार्य, अध्यक्ष ओलम्पिक संघ, विशिष्ट अतिथि नन्दलाल गुर्जर, भाजपा ओबीसी मोर्चा के महामंत्री, रोशन मेघवंशी पूर्व भाजपा महामंत्री के सानिध्य में सम्पन्न हुआ। इस दौरान संघ की कार्यकारिणी में संदीप सिंघवी, बिश्लेश्वर डाड, रौनक पटवारी, दिनेश गुप्ता, महेश सांवरिया, राजेश ओझा आदि गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। संघ के सचिव डॉ. हिम्मत सिंह कानावत ने बताया कि 26 बालिका टीमों ने भाग लिया और अंत में समापन समारोह में राष्ट्रीय महासचिव अन्तर्राष्ट्रीय माहेश्वरी कपल क्लब के अशोक सोडाणी व अध्यक्षता भाजपा सुभाष मण्डल अध्यक्ष ऋतुशेखर शर्मा ने प्रतियोगिता के प्रमाण पत्र व मेडल देकर सम्पन्न किया। प्रतियोगिता का संचालन रिम्पी जैन ने किया। प्रथम मालोला क्लब, द्वितीय रा.बा.उ.मा.वि. कलकीपुरा, तृतीय स्टार्ट क्लब मालोला एवं चतुर्थ स्वामी विवेकानन्द मॉडल स्कूल बनेड़ा ने प्राप्त किया। अंत में संघ की बैठक आयोजित हुई, जिसमें आगामी प्रतियोगिता आमेसर (आसीन्द) में आयोजित करने का निर्णय लिया।
रिपोर्ट – पंकज पोरवाल
