Bhilwara: सही मार्गदर्शन, सच्चा ज्ञान और आत्मज्ञान गुरु के बिना संभव नहीं है: संत सतपाल शर्मा

3 Min Read
Bhilwara

भीलवाड़ा (Bhilwara) संत निरंकारी मंडल जॉन भीलवाड़ा द्वारा सद्गुरु माता सुदीक्षा महाराज की कृपा से दस दिवसीय प्रादेशिक मानव कल्याण यात्रा के तहत हरियाणा प्रदेश के कांगड़ा से आए संत सतपाल शर्मा पंचवटी स्थित विशाल निरंकारी संत समागम को संबोधित करते हुए कहा कि मानव जीवन में सही मार्गदर्शन सच्चा ज्ञान और आत्मज्ञान केवल गुरु के बिना संभव नहीं है। गुरु अज्ञान रूपी अंधकार को दूर कर प्रकाश की ओर ले जाते हैं तथा सत्य और सत्य का भेद समझाते हैं एवं मोक्ष की सही राह दिखाते हैं हमारे भीतर ज्ञान का दीप जलाते हैं गुरु के अभाव में व्यक्ति मोह-माया और भरम में उलझा रहता है। गुरु ही उसे सत्य का बोध कराते हैं संत ने कहा कि जिस प्रकार खुद को देखने के लिए दर्पण की आवश्यकता होती है। इस प्रकार खुद की चेतना और आत्मा को समझने के लिए गुरु की आवश्यकता होती है गुरु के बिना सच्चा ज्ञान और मुक्ति संभव नहीं है। संत शर्मा सैकड़ो श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि पूजा करने से पहले ईश्वर को जानना जरूरी है क्योंकि यह केवल क्रियाकलाप नहीं बल्कि मानसिक एकाग्रता श्रद्धा और मन की शुद्धि का माध्यम है। हम सब इस सराय में मुसाफिर है जिसका अर्थ है कि यह दुनिया एक स्थाई ठिकाना (सराय) जैसी है जहां पर हर कोई कुछ समय के लिए आता है। हम कहां से आए हैं हमें कहां जाना को जाना है यह सद्गुरु के ज्ञान द्वारा संभव नहीं है। संत महापुरुषों को आदर सत्कार करना ही हमारा लक्ष्य होना चाहिए सद्गुरु के चरणों के बिना सुंदर कोई तीर्थ स्थान नहीं है। स्थानीय मुखी संत ग्यारसीलाल ने कहा कि हरियाणा से आये संत सतपाल शर्मा सद्गुरु माता सुदीक्षा महाराज की कृपा से मानव कल्याण यात्रा के तहत अपने 10 दिवसीय दौरे पर उदयपुर, बाकावास, पुंजपुर, साकरिया, बड़ी सादड़ी, चित्तौड़गढ़, नये तलाब, गुलाबपुरा, तथा भीलवाड़ा सहित अनेक स्थानों पर सद्गुरु माता का संदेश जन-जन तक पहुंचाया तथा अपने अमृत वचनों की वर्षा की। संत समागम के मध्य क्षेत्रीय संचालक हरिचरण एवं परिवार जनों ने संत शर्मा को दुपट्टापहना कर स्वागत एवं अभिनंदन किया। समागम में आये भक्त श्रद्धालुओं ने गीत, कविता, एवं विचारों द्वारा अपने भाव प्रकट किये। मंच संचालन ओमप्रकाश मेहरा ने किया। मीडिया सहायक लादूलाल ने बताया कि रविवार साप्ताहिक सत्संग को को प्रातः 10 से 12.30 बजे तक नए निरंकारी सत्संग भवन आरजिया चौराहे पर स्थित सतपाल शर्मा सत्संग को संबोधित करेंगे आप सभी भक्त-श्रद्धालु बढ़-चढ़कर अमृत वचनों का लाभ लेवें।

रिपोर्ट – पंकज पोरवाल

Share This Article
Follow:
Jagruk Times is a popular Hindi newspaper and now you can find us online at Jagruktimes.co.in, we share news covering topics like latest news, politics, business, sports, entertainment, lifestyle etc. Our team of good reporters is here to keep you informed and positive. Explore the news with us! #JagrukTimes #HindiNews #Jagruktimes.co.in
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version