भीलवाडा (Bhilwara) भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय ने भीलवाड़ा जिले को राजस्थान के आदिवासी कल्याण में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया। यह सम्मान आदि कर्मयोगी अभियान के तहत दिया गया है, जो आदिवासी कल्याण और सशक्तिकरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जिलों को पहचानने और प्रोत्साहित करने के लिए शुरू किया गया है। भीलवाड़ा जिला कलेक्टर जसमीत सिंह संधू को यह सम्मान राष्ट्रपति श्रीमति द्रौपदी मुर्मू द्वारा आदिवासी कल्याण और सशक्तिकरण के क्षेत्र में उसके उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रदान किया गया है। जिला कलेक्टर संधू के नेतृत्व में जिले ने आदिवासी समुदायों के विकास और सशक्तिकरण के लिए कई महत्वपूर्ण पहल की हैं, जिनमें शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सशक्तिकरण शामिल हैं। जनजातीय कार्य मंत्रालय के सचिव, विभु नायर ने कहा, “भीलवाड़ा जिले का यह सम्मान आदिवासी कल्याण और सशक्तिकरण के क्षेत्र में उसके उत्कृष्ट कार्य का प्रतीक है। भीलवाड़ा कलेक्टर श्री संधू ने इस सम्मान के लिए आभार व्यक्त किया और कहा कि यह सम्मान जिले के अधिकारियों और कर्मचारियों की मेहनत और समर्पण का परिणाम है।
रिपोर्ट – पंकज पोरवाल
