
बाड़मेर (Barmer) राजस्थान ललित कला अकादमी की ओर से आयोजित वार्षिक कला प्रदर्शनी में बाड़मेर की प्रतिभावान कलाकार दीपशिखा मेहता की कलाकृति का चयन होना जिले के लिए गौरव का विषय है। इस प्रतिष्ठित प्रदर्शनी में प्रदेशभर के 190 कलाकारों की 562 कलाकृतियां प्राप्त हुई थीं, जिनमें से चयन समिति द्वारा 64 कलाकारों की 113 उत्कृष्ट कृतियों का चयन किया गया। इनमें दीपशिखा मेहता की दो लीनो प्रिंट आर्ट कृतियां “श्रमिक” और “शूरवीर” ने अपना विशिष्ट स्थान बनाया है।जयपुर में 19 फरवरी तक प्रदर्शनी, कला प्रेमियों के लिए आकर्षण का केंद्रदीपशिखा, जो वर्तमान में जयपुर में निवासरत हैं, बचपन से ही कला के प्रति गहरी रुचि रखती हैं। उनकी कृतियों में रंगों का सशक्त संयोजन, लोक जीवन की झलक और भावनात्मक अभिव्यक्ति प्रमुख रूप से दिखाई देती है। अब तक वे लगभग 200 से अधिक कलाकृतियां सृजित कर कला प्रेमियों को आकर्षित कर चुकी हैं। उनकी कला संवेदनशीलता और रचनात्मकता के कारण जयपुर टाइगर फेस्टिवल दिसंबर 2025 में राज्यपाल द्वारा भी सराहना की गई है।यह प्रदर्शनी जयपुर में 19 फरवरी तक आयोजित होगी, जहां कला प्रेमी उनकी सहित अन्य चयनित कृतियों का अवलोकन कर सकेंगे।
रिपोर्ट – ठाकराराम मेघवाल
