बाड़मेर (Barmer) जिले के गोविंद नगर आदर्श ढूंढा में शनिवार से तीन दिवसीय बाबा रामदेव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा एवं भंडारा महोत्सव का भव्य कलश यात्रा के साथ शुभारंभ होगा। गुरुवार को गंगागिरी मठ के महंत खुशाल गिरी महाराज, हमीरपुरा मठ महंत नारायणपुरी महाराज, परेऊ मठ ओंकार भारती महाराज और शेरगढ़ मंहत शिवगिरी महाराज ने कार्यक्रम स्थल पर चल रही तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने व्यवस्थाओं में नियुक्त तनसिंह राठौड़, कल्याणसिंह बारढ, दीपाराम देवासी सरपंच आदर्श ढूंढा, मोहनराम प्रजापत पूर्व सरपंच, मनोज थोरी पूर्व सरपंच भुरटिया, बालाराम गोदारा आदर्श ढूंढा सहित अन्य प्रभारियों के साथ आवश्यक चर्चा की।
इसके बाद कार्यक्रम स्थल पर मीडिया से बातचीत में महंत नारायणपुरी महाराज ने आयोजन के संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि 8 नवंबर को गोविंदगिरी नगर आदर्श ढूंढा में बाबा रामदेव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा, महंत श्रीश्री 1008 गोविंद गिरी महाराज का भंडारा और महंत श्रीश्री 1008 श्री खुशाल गिरी जी महाराज का जीवित भंडारा कार्यक्रम संतों के पावन सानिध्य में आयोजित होगा। इस कार्यक्रम में देश के विभिन्न क्षेत्रों से संत – महात्मा शिरकत करेंगे। उन्होंने हिन्दू धर्म प्रेमियों से इस महोत्सव में बढ़ चढ़कर शामिल होने का आह्वान किया। महंत खुशाल गिरी महाराज ने बताया कि विभिन्न क्षेत्रों से बड़े संत, महंत धर्माचार्य और कथावाचक इस तीन दिवसीय महोत्सव में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि संत महात्माओं के दर्शन लाभ और आशीर्वाद लेने के लिए हिंदू धर्म प्रेमियों के लिए सुअवसर है। नशा मुक्ति का संदेश देने के उद्देश्य से इस महोत्सव को पूर्णतया नशामुक्त रखा गया है। महाराज ने बताया कि 8 नवंबर को सुबह 8 बजे ढोल-गाजे-बाजे के साथ कलश यात्रा निकलेगी। जिसमें 151 कन्याओं द्वारा कलश धारण किया जाएगा। 9 नवंबर को महामंडलेश्वर अखाड़ा महंत साधु संत महात्मा का सम्मान होगा। 10 नवंबर को श्री बाबा रामदेव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा अन्य कार्यक्रम आयोजित होगा। मीडिया प्रभारी हरिसिंह राठौड़ ने बताया कि तीन दिवसीय कार्यक्रम की अलग- अलग व्यवस्था संत महात्मा आवास, भोजन व्यवस्था, आमजन भक्तों के भोजन प्रसादी अन्य सभी व्यवस्थाओं के लिए कमेटियां बनाकर भक्तगण को जिम्मेदारियां सौंपी है। बाड़मेर शहर वाहन व्यवस्था प्रभारी श्यामपूरी गोस्वामी ने बताया सभी धर्म प्रेमी बंधु माता बहन के लिए 8नवंबर ढूंढा गांव में होने वाली शोभा यात्रा में शामिल होने के लिए बाड़मेर शहर से माताओं और बहनों के लिए जाने ओर आने हेतु बस की व्यवस्था की गई है। जो सुबह 8:00 बजे रवाना होगी। यहां से रहेगी वाहनों की व्यवस्था: 1. स्वामियों की ढाणी, रोहिड़ा पाड़ा, चोहटन चौराहा, चामुंडा चौराहा, सिणधरी चौराहा, बीएनसी सर्किल से आदर्श ढूंढा। 2. शहर के गंगागिरीमठ, राय कॉलोनी चौराहा, भवानीगिरी मठ, महावीर टाउन हॉल से आदर्श ढूंढा। 3. हिंगलाज मंदिर, होम गार्ड, इंद्रा कॉलोनी, नवले की चक्की, पुराना आरटीओ से ढूंढा गांव पहुंचेगी। सुखदेवी बजरंगी के नेतृत्व में शहर के हमीरपुरा मठ से छोटे वाहनों से शनिवार सुबह 8 बजे आदर्श ढूंढा के लिए रवाना होंगे। इस कार्यक्रम में उम्मेद चंद्र खोथ सरपंच भुरटिया, किशोर भार्गव, सुखदेव बजरंगी, रमेश कड़वासरा, लक्ष्मण पूरी, अजयनाथ गोस्वामी, हरीशगिरी, जितेंद्र सैन, छगनसिंह, देवी सिंह देवड़ा, भवानी सिंह सोलंकी, अशोक सैन, राणपुरी गोस्वामी, कुलदीप गिरी, महेंद्र पूरी, अशोक गिरी, श्रवणगिरी, महेश पूरी, धर्म भारती, अशोक रावणा, पदमाराम देवासी, देवाराम देवासी, जेठूसिंह समेत अनेक कार्यकर्ता अपनी-अपनी भूमिका निभाते हुए तैयारियों में जुटे हुए हैं।
रिपोर्ट – ठाकराराम मेघवाल
