Barmer : मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य केंद्र बाड़मेर में उप राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ

4 Min Read
Barmer

*बाड़मेर (Barmer)* जिला मुख्यालय बाड़मेर में आज उप राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य केंद्र बाड़मेर में अतिरिक्त जिला कलेक्टर राजेन्द्र सिंह चांदावत ने नौ निहाल बच्चो को ओरल पोलियो वेक्सीन पिलाकर अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान नौ निहाल बच्चों को पोलियो रोधी खुराक पिलाकर जिले में चल रहे इस महत्वपूर्ण स्वास्थ्य अभियान की औपचारिक शुरुआत की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्वास्थ्य कर्मी, आशा सहयोगिनीयां, नर्सिंग स्टूडेंट, स्वयंसेवी संगठनों के प्रतिनिधि एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने अपने संबोधन में कहा कि भारत ने पोलियो उन्मूलन की दिशा में उल्लेखनीय उपलब्धियाँ हासिल की हैं, लेकिन चुनौती अब भी शत–प्रतिशत कवरेज सुनिश्चित करने की है। उन्होंने कहा कि “0 से 5 वर्ष आयु वर्ग का कोई भी बच्चा पोलियो खुराक से वंचित न रहे, यही हमारा लक्ष्य है। इस दिशा में स्वास्थ्य विभाग बेहतरीन कार्य कर रहा है और आमजन का सहयोग बेहद आवश्यक है।”इस अवसर पर उपस्थित सीएमएचओ डॉ विष्णुराम विश्नोई ने बताया कि पल्स पोलियो अभियान के अंतर्गत जिलेभर में सैकड़ों स्थिर टीकाकरण बूथ स्थापित किए गए हैं। इसके अतिरिक्त मोबाइल टीमों, ट्रांजिट टीमों तथा घर-घर जाकर टीकाकरण करने वाली टीमों को भी मोर्चे पर लगाया गया है। बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, बाजारों, हाट-बाज़ारों तथा भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर भी विशेष टीमें सक्रिय रहेंगी, ताकि यात्रा कर रहे या बूथ पर न पहुंच पाने वाले बच्चों को भी खुराक दी जा सके।आरसीएचओ डॉ बांकाराम ने अवगत कराया कि जिले में अभियान को सफल बनाने हेतु विस्तृत माइक्रोप्लान तैयार किया गया है। सभी ब्लॉकों में अधिकारियों को जिम्मेदारियाँ सौंपी गई हैं तथा एएनएम, आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित कर उनके क्षेत्रों में शत–प्रतिशत कवरेज सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि विशेष रूप से संवेदनशील व दूरस्थ क्षेत्रों के लिए अतिरिक्त टीमें तैनात की गई हैं ताकि किसी भी बच्चे तक पहुंचने में कोई कमी न रहे।आरसीएचओ ने कहा की जिले में दो लाख अड़तालीस हज़ार नौ सो सेतीस बच्चो को पोलियो की दवा पिलाई जाएगी, अभियान के सफल संचालन हेतु 171 बूथ, 4367 हाउस टू हाउस टीम, 49 ट्राजीट टीम, 3 मोबाइल टीम, 184 सुपरवाइजर, तथा 8734 वैक्सीनेटर लगाए गए हैं । डीपीसी राकेश भाटी ने कहा कि अभियान के पहले दिन बूथ गतिविधि के बाद आगामी दो दिनों में सघन घर-घर भ्रमण द्वारा छूटे हुए बच्चों को चिन्हित कर उन्हें पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। विभाग द्वारा जनजागरूकता के लिए ऑटो प्रचार, मुनादी, सोशल मीडिया प्रचार तथा विद्यालयों के माध्यम से भी संदेश प्रसारित किए जा रहे हैं।शुभारंभ के दौरान पीएमओ डॉ हरीश चोहान अतिरिक्त कार्यभार, आरसीएचओ डॉ बांकाराम, डिप्टी सीएमएचओ डॉ महिपाल सिंह सोढ़ा, एसएमओं डब्लूएचओ डॉ पंकज सुथार, हैल्थ मैनेजर नरेन्द्र खत्री, यूपीएम मूलशंकर दवे, डीपीसी राकेश भाटी, फील्ड मॉनिटर कमलेश चौधरी, चिकित्सक, एएनएम, आशा सहयोगिनियाँ, नर्सिंग विद्यार्थी तथा स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न इकाइयों के अधिकारी-कर्मचारी इस अवसर पर उपस्थित रहे।*अपील:-* स्वास्थ्य विभाग ने जिलेवासियों से अपील की है कि वे अपने 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को पोलियो की बूंद अवश्य पिलाएँ और पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने में सहयोग करें, ताकि बाड़मेर जिला पूरी तरह पोलियो मुक्त रखने की दिशा में मजबूती से आगे बढ़ सके।

रिपोर्ट – ठाकराराम मेघवाल

Share This Article
Follow:
Jagruk Times is a popular Hindi newspaper and now you can find us online at Jagruktimes.co.in, we share news covering topics like latest news, politics, business, sports, entertainment, lifestyle etc. Our team of good reporters is here to keep you informed and positive. Explore the news with us! #JagrukTimes #HindiNews #Jagruktimes.co.in
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version