
बाड़मेर (Barmer) श्री सीताराम सेवा संस्थान द्वारा बाड़मेर में प्रथम भव्य श्री राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा 22 फरवरी को होगी । प्रतिष्ठा के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये मंदिर निर्माण के प्रभारी गंगाविशन अग्रवाल व सीताराम आश्रम के मंहत सियाराम जी महाराज के नेतृत्व में तैयारियां जोर शोर से चल रही है ।राम मंदिर प्रतिष्ठा महोत्सव के निमंत्रण पत्र का वितरण रामभक्तों को किया गया। समिति के अध्यक्ष गंगाविशन अग्रवाल ने बताया कि इस मंदिर का निर्माण भगवान राम जी के परम आशीर्वाद से बाड़मेर के समस्त वासियों के सहयोग से संभव हुआ है ।भगवान श्री राम हमारे आदर्श आराध्य है उनके मंदिर का निर्माण हमारे लिए गर्व का विषय है । मंदिर निर्माण में समिति के कार्यकर्ताओं के अथक प्रयास सराहनीय रहे है मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम जी के आशीर्वाद से बाड़मेर में विकास समृद्धि और संस्कार का संचार होगा । बाड़मेर के सभी राम भक्त जनता को इस पुनीत कार्य में तन मन धन से सहयोगी बनकर इस प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को भव्यता से भव्य बनाना है ।समिति के राजाराम सर्राफ ने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में 20 फरवरी को शुभ वेला में गणेश पूजन होगा , 21फरवरी को सुबह अग्रवाल पंचायत भवन से भव्य शोभायात्रा संतो के सानिध्य में निकलेगी और मंदिर प्रांगण में शाम को बजरंग सत्संग समिति द्वारा संगीतमय सुंदरकांड के पाठ आयोजन किया जायेगा है। राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा 22फरवरी होगी और प्रतिष्ठा के पश्चात संतो का बहुमान व मंदिर निर्माण के भामाशाहों का सम्मान का कार्यक्रम किया जायेगा। साथ ही बाड़मेर के प्रतिष्ठित पंडितों द्वारा प्राण प्रतिष्ठा ध्वजा रोहण आरती का कार्यक्रम संपन्न होगा तत्पश्चात सभी पधारे रामभक्तों के लिए महाप्रसाद का किया जायेगा । सभी राम भक्तों से आग्रह की इस पुनीत कार्य में अधिक से अधिक पधार कर धर्म लाभ प्राप्त करें ।
रिपोर्ट – ठाकराराम मेघवाल
