Barmer : भाजपा महिला मोर्चा विधानसभा चौहटन का मंडल स्तरीय सम्मेलन बजट को लेकर संपन्न

4 Min Read
Barmer

बाड़मेर (Barmer) महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राखी राठौर व जोधपुर संभाग बजट प्रचार अभियान संयोजक रानू पाराशर और भाजपा जिला अध्यक्ष अनंत राम बिश्नोई के निर्देशन में महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष अनीता चौहान ने चौहटन विधानसभा में मंडल स्तरीय बजट 2026 को लेकर मातृशक्ति के बीच पहुंचकर विस्तृत जानकारी देने का एक साथ एक स्थान पर ओबीसी मोर्चा प्रदेश मंत्री हिंगलाज दान के मुख्य वक्ता के रूप में व मंडल अध्यक्ष जेतमाल सिंह जी आईटी सेल जिला प्रभारी दिनेश बिश्नोई, ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष बाबू दान जी चरण के अतिथिय में कार्यक्रम संपन्न हुआ इस अवसर पर महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष अनीता चौहान ने उपस्थित मातृशक्ति को संबोधित करते हुए बताया कि भजन लाल सरकार व मोदी सरकार मातृशक्ति के लिए हर संभव प्रयास करती है लखपति दीदी से लेकर वरिष्ठ नागरिकों के लिए तीर्थ यात्रा तक की चिंता कर उनको देव दर्शन करवाती है बालकों के लिए जिस प्रकार से लैपटॉप खरीदने में 20000 की सहायता मिलेगी इस प्रकार हर चयनित परिवार को आवास शौचालय पेंशन के साथ आने वाले समय में बाड़मेर जिले के अंदर सड़कों का एक जाल बिछेगा जो हमारे लिए सुगम रास्ता बनाते हुए हमारे गंतव्य को सुखद बनाएगा ।इसलिए हम सबको संकल्प बंद होकर भारत के लोकप्रिय परम आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी व राजस्थान के यशस्वी मुख्यमंत्री भजनलाल जी का आभार व्यक्त करना चाहिए। इस अवसर पर ओबीसी मोर्चा प्रदेश मंत्री हिंगलाज दान ने बताया कि कार्यकर्ताओं की पार्टी भारतीय जनता पार्टी हमेशा एक छोटे कार्यकर्ता से लेकर देश हित के विचार रखने वाले व्यक्ति के सर्वांगीण विकास में अहम भूमिका निर्वहन करती है ।उनका उद्देश्य केवल शासन करना नहीं आमजन के लिए सुविधा उपलब्ध करवाना और अंतिम व्यक्ति तक उस सुविधा को पहुंचाने का काम करती है किसान विद्यार्थी महिला और मजदूर वर्ग की हर संभव किस प्रकार से उनको सक्षम और सबल बनाया जाए उसके लिए निरंतर योजना लाकर क्रियान्वित करने का प्रयास करती है हम सबको अपने सारे दस्तावेज के साथ इन योजनाओं का लाभ लेना चाहिए जिस प्रकार का बजट हमारे सामने आया है वह हमें कई प्रकार से मजबूती प्रदान करेगा हमें हमारे भारतीय जनता पार्टी और मुख्यमंत्री पर गर्व गौरवान्वित होने का यह बजट अवसर प्रदान करता है ।कार्यक्रम के अंत में मंडल अध्यक्ष जेतमाल सिंह ने सभी का आभार व धन्यवाद ज्ञापित किया ।इस अवसर पर प्रदेश मंत्री ओबीसी मोर्चा हिंगलाज दान , जिला आईटी सेल प्रभारी, दिनेश कुमार विश्नोई, ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष डॉक्टर बाबूदान चारण बिंजासर,भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष अनीता चौहान, चौहटन भाजपा मंडल अध्यक्ष तेजमाल सिंह, ओबीसी मोर्चा नगर मंडल अध्यक्ष खीम सिंह चौहान मंडल उपाध्यक्ष खुमान सिंह चौहान, सोशल मीडिया नगर प्रभारी शौर्यपाल सिंह चौहान, रुकमा देवी, छगना देव ,मीरा कंवर, ललित देवी,हेमलता सरोज पदमा कंवर सुशीला देवी, पांचो देवी, सुगना देवी, मिरगांव देवी, पवनी लूणी चुकी के साथ सैकड़ो मातृ शक्ति रही उपस्थित।

रिपोर्ट – ठाकराराम मेघवाल

Share This Article
Follow:
Jagruk Times is a popular Hindi newspaper and now you can find us online at Jagruktimes.co.in, we share news covering topics like latest news, politics, business, sports, entertainment, lifestyle etc. Our team of good reporters is here to keep you informed and positive. Explore the news with us! #JagrukTimes #HindiNews #Jagruktimes.co.in
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version