Barmer : सच के लिए आंख मिलाकर बोलता हूं” 70 वर्षीय सुमेर सिंह को कंधों पर चढ़ाकर 1 किमी चले भाटी

2 Min Read
Barmer

बाड़मेर (Barmer) से निर्दलीय विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने गुरुवार रात जोधपुर के बालेसर में ‘ओरण बचाओ पदयात्रा’ में शामिल होकर एक भावुक और प्रेरणादायक उदाहरण पेश किया. उन्होंने पर्यावरण प्रेमी सुमेर सिंह को अपने कंधों पर बैठाकर लगभग 1 किलोमीटर पैदल चले. यह दृश्य पदयात्रा में मौजूद लोगों के लिए बहुत भावुक रहा. विधायक ने कहा कि बुजुर्गों का सम्मान और उनकी आवाज को बुलंद करना हमारा कर्तव्य है.*पदयात्रियों के साथ जमीन पर रात्रि विश्राम:*विधायक रविंद्र भाटी ने पदयात्रा में शामिल लोगों के साथ ही रात बिताई और चामुंडा माता मंदिर परिसर में जमीन पर ही सोए. उन्होंने कहा, “एक रात घर से बाहर रहने पर परिवार से फोन आ जाता है, लेकिन 32 दिन सबकुछ छोड़कर धरने पर बैठना हंसी का खेल नहीं है.” भाटी ने स्पष्ट किया कि वे किसी पार्टी के नहीं हैं—न बीजेपी ने कुछ दिया, न कांग्रेस ने. “मैं सच के लिए आंख से आंख मिलाकर बात करता हूं.”*तनोट से जयपुर तक 725 किमी की ओरण बचाओ पदयात्रा:*जैसलमेर के तनोट माता मंदिर से 21 जनवरी 2026 को शुरू हुई ‘ओरण बचाओ पदयात्रा’ गुरुवार रात बालेसर पहुंची. सुमेर सिंह और भोपाल सिंह के नेतृत्व में चल रही यह यात्रा जयपुर की ओर बढ़ रही है, जिसमें कुल 725 किलोमीटर की दूरी तय की जाएगी. यात्रा में 10 साल के बच्चे से लेकर 75 साल तक के बुजुर्ग शामिल हैं. रात्रि विश्राम चामुंडा माता मंदिर में किया गया।

रिपोर्ट – ठाकराराम मेघवाल

Share This Article
Follow:
Jagruk Times is a popular Hindi newspaper and now you can find us online at Jagruktimes.co.in, we share news covering topics like latest news, politics, business, sports, entertainment, lifestyle etc. Our team of good reporters is here to keep you informed and positive. Explore the news with us! #JagrukTimes #HindiNews #Jagruktimes.co.in
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version