थार नगरी बाड़मेर (Barmer) बाड़मेर शहर के स्थानीय श्री खेतेश्वर एवम राजपुरोहित समाज न्याति नोहरे से गुरुवार सांय 04 बजे 25 वीं खेतेश्वर पैदल यात्रा संघ को डॉ वेदांताचार्य ध्यानाराम जी महाराज, पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सिंह मीणा, गंगागिरी मठ के महंत खुशाल गिरी महाराज, राजपुरोहित छात्रावास विकास समिति अध्यक्ष मोहन सिंह भंवरिया, ब्रह्मधाम आसोतरा कोषाध्यक्ष राम सिंह बोथिया, भाजपा कोषाध्यक्ष मूल सिंह जुड़िया, देवी सिंह रड़वा, मग सिंह लखा, भाखर सिंह बालेरा ने हरी झंडी दिखाकर 25वें पैदल यात्रा संघ को रवाना किया यह संघ रेलवे स्टेशन सिणधरी चौराहा होकर जयकारों के साथ निकला इस संघ में पाँच सौ से ज्यादा पैदल यात्रियों ने भाग लिया, यह संघ निर्धारित समय के अनुसार सांय 4:00 बजे खेतेश्वर एवम राजपुरोहित न्याति नोहरे से रवाना हुआ।पैदल यात्रा संघ के कोषाध्यक्ष हेमंत राजपुरोहित ने बताया कि संघ 15 फरवरी महाशिवरात्रि के दिन ब्रह्मधाम आसोतरा पहुंचेगा।पैदल यात्रा संघ के अध्यक्ष डामर सिंह आगोरिया ने बताया कि पैदल यात्रा संघ अलग अलग गांवो से होते हुए महाशिवरात्रि को वहां पहुंचकर ब्रह्मधाम मंदिर के दर्शन कर ब्रह्मचार्य ब्रह्मऋषि संत तुलछाराम महाराज का आशीर्वाद लेंगे। संघ के महामंत्री एडवोकेट जालम सिंह बालेरा ने बताया कि संघ नशा मुक्त रहेगा इस मौके पर संपत सिंह भंवरिया महाबार, प्रेम सिंह अगोरिया, बाबू सिंह बालेरा, हड़वंत सिंह, मग सिंग राजगुरु बोथिया मंगल सिंह लंगेरा, भवर सिंह गिराब, चंपत सिंह पुषड, लाल सिंह बोथिया, टीकम सिंह मकवाना, पदम सिंह रड़वा, युवा नेता गोपाल सिंह लखा, शिवदान सिंह महाबार, तन सिंह रड़वा, जसवंत सिंह बालेरा, गुलाब सिंह गेंहू, लक्ष्मण सिंह गेहूं, मोहन सिंह बालेरा, छोग सिंह बालेरा, खेत सिंह मुथर , शैतान सिंह गिराब, भीम सिंह रतरेड़ी, पुरख सिंह भंवरिया, भैरू सिंह पुरोहितो की बस्ती, हाकम सिंह राठौड़ पुरोहितों की बस्ती, उम्मेद सिंह पुरोहितों की बस्ती, गोविंद सिंह बालेरा, भवानी सिंह बालासर, प्रहलाद सिंह बालेरा, जगदीश सिंह लंगेरा, दिनेशपाल सिंह लखा लखन सिंह लंगेरा, दलपत सिंह ढोक, गिरधारी सिंह ढोक, भोजराज सिंह ढोक, दीप सिंह राजगुरु, नखत सिंह निम्बला, वीर सिंह गिराब, समेत सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहें।
रिपोर्ट – ठाकराराम मेघवाल
