
बाड़मेर (Barmer) विनोद जाखड़ का जन्म 7 सितंबर 1994 को राजस्थान के जयपुर जिले की विराटनगर तहसील के मेड़ जोधुला गांव में हुआ था। उनके पिता, श्री पूर्ण मल जाखड़, पेशे से एक कारीगर थे और माता का नाम श्रीमती छोटा देवी है। सामान्यतः ‘जाखड़’ उपनाम से उनके जाट समुदाय से होने का भ्रम होता है, किंतु विनोद जाखड़ मेघवाल समाज (दलित समुदाय) से आते हैं।वर्ष 2014 में विनोद जाखड़ ने राजस्थान कॉलेज के छात्रसंघ अध्यक्ष पद के लिए NSUI से टिकट मांगा, किंतु संगठन ने उन पर विश्वास नहीं जताया। इसके बाद उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा और विजय प्राप्त की। यह पहली बार था जब एक दलित परिवार का युवक राजस्थान कॉलेज का अध्यक्ष चुना गया। बाद में वे पुनः NSUI से जुड़कर संगठन में सक्रिय रूप से कार्य करने लगे।वर्ष 2016 में उन्होंने फिर से NSUI से यूनिवर्सिटी से अध्यक्ष पद के लिए टिकट की मांग की, लेकिन पार्टी ने उन्हें और मेहनत करने की सलाह दी। इसके बावजूद उन्होंने संगठन में अपना कार्य जारी रखा। इस दौरान विनोद जाखड ने वेटर बनकर भी अपनी आजीवि।
रिपोर्ट – ठाकराराम मेघवाल
