बाड़मेर (Barmer) स्थानीय कृषि उपज मण्डी समिति में विजय लक्ष्मी ट्रेडिंग कंपनी पर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने नकली घी के संदेह में कारवाही कर नकली घी के सैंपल लेकर जोधपुर स्थित प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजा। व्यापारी द्वारा नमक के गोदाम में नकली घी का स्टॉक कर रखा था। और लम्बे समय से विवाह व त्यौहारी सीजन पर विभिन्न मार्का का नकली घी बेच रहा था। आम जन के स्वास्थ्य के साथ कुठारा घात करने वाले नकली घी बेच कर भारी मुनाफा कमाने वाले व्यापारी पर विभाग द्वारा सख्त कार्रवाई कर सैंपल लिया गया और नकली घी का संदेह होने के कारण घी सीज किया गया।
रिपोर्ट – ठाकराराम मेघवाल
