
बाड़मेर (Barmer)आम जन व उपभोक्ताओं के मन में स्मार्ट मीटर के उपयोग को लेकर चल रही भ्रांतियों के मद्देनजर आमजन व उपभोक्ताओं को जागरूक करने के लिए चलाए जा रहे पखवाड़े के क्रम में मंगलवार को सिणधरी चौराहे पर जिज्ञासा शीर्षक से नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया।जीनस मरूधरा स्मार्ट मीटरिंग एसपीवी कंपनी के चीफ प्रोजेक्ट मैनेजर दीपांशु ने बताया कि मंगलवार को बाड़मेर शहर के सिणधरी चौराहे पर दोपहर 1 बजे नुक्कड़ नाटक जिज्ञासा का आयोजन ओवरब्रिज के नीचे किया गया। इसमें नुक्कड़ नाटक कलाकारों ने स्मार्ट मीटर के लाभ, कार्यप्रणाली और इसकी उपयोगिता के बारे में उपभोक्ताओं को जागरूक किया गया। कलाकारो ने बताया कि स्मार्ट मीटर के जरिए ऊर्जा संरक्षण को बढ़ावा मिलता हैं। इसके अलावा स्मार्ट मीटर के माध्यम से बिजली खपत की रियल टाइम मॉनिटरिंग, पारदर्शी बिलिंग और लाइन लॉस में कमी भी आती हैं। नुक्कड़ नाटक के दौरान सहायक अभियंता आईटी नरेन्द्र राठी, कार्मिक अधिकारी शैलेन्द्र सत्यार्थी, डिस्कॉम कार्मिक गौतम परमार, रमेश पंवार, कंपनी के प्रतिनिधि संदीप पहल, भूरसिंह, जसराज, हेमंत, करण, भैरूलाल, हेमाराम सहित अन्य कार्मिक उपस्थित रहे।
रिपोर्ट – ठाकराराम मेघवाल
