
भीलवाड़ा (Bhilwara) जिले के सहाड़ा विधानसभा क्षेत्र के बासड़ा गांव में नई ग्राम पंचायत का गठन न होने का मुद्दा जोर पकड़ रहा है। बांसडा गांव में आयोजित उद्घाटन समारोह के दौरान ग्रामीणों ने खुलकर विरोध प्रदर्शन किया। उद्घाटन समारोह के दौरान ग्रामीणों ने विधायक लादूलाल पितलिया और अन्य भाजपा नेताओं के सामने अपनी नाराजगी खुलकर जाहिर करते हुए प्रदर्शन किया। उद्घाटन समारोह के दौरान स्थिति तनावपूर्ण हो गई और पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा। ग्रामीणों का कहना है कि वे लंबे समय से पंचायत गठन की मांग कर रहे हैं, लेकिन अभी तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है। समारोह में पहुंचे सहाडा विधानसभा क्षेत्र के विधायक लादू लाल पितलिया को ग्रामीणों के गुस्से का सामना करना पड़ा। बताया जा रहा है कि विरोध प्रदर्शन की आशंका को देखते हुए विधायक पुलिस के साथ पहुंचे थे। कार्यक्रम शुरू होते ही ग्रामीणों ने पंचायत गठन और विकास कार्यों की उपेक्षा को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर करना शुरू कर दिया। साथ ही ग्रामीणों ने गुंदली ग्राम पंचायत के सरपंच और भाजपा मंडल अध्यक्ष शंभूलाल गुर्जर को भी फटकार लगाई। उन्होंने आरोप लगाया कि बांसडा के लिए अलग पंचायत की उनकी मांग को नजर अंदाज किया गया है। स्थिति बिगड़ती देख भाजपा कार्यकर्ताओं और पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा। स्थिति को देखते हुए पूर्व सांसद सुभाष चंद्र बहेड़िया उद्घाटन से पहले ही कार्यक्रम स्थल से चले गए। पूर्व मंत्री कालूलाल गुर्जर और सुवाणा गांव के पूर्व प्रधान फूल कंवर चुंडावत ने भी जाने की कोशिश की लेकिन उन्हें रोक दिया गया। हालांकि, विरोध प्रदर्शन बढ़ते देख विधायक पितलिया कार्यक्रम बीच में ही छोड़कर लौट आए। ग्रामीणों ने स्पष्ट रूप से कहा कि उनका विरोध तब तक जारी रहेगा जब तक बासडा को अलग ग्राम पंचायत का दर्जा नहीं मिल जाता। गौरतलब है की पंचायत परिसमन में ग्राम बासडा को पंचायत नहीं बना कर रामपुरिया पंचायत मे जोड दिया जिसका विरोध ग्रार्मीण लम्बे समय से कर रहे जिसमें स्थानीय विधायक द्वारा अपने चहतो को अधिक फायदा देने की मनसा से नवीन पंचायत बासडा का घटन नहीं किया।
रिपोर्ट -पंकज पोरवाल
