
बाड़मेर (Barmer) बाड़मेर नगर परिषद द्वारा शहर में स्थित सार्वजनिक शमशान घाट में मंगलवार को सफाई के लिए दो घंटे सफाई अभियान चलाया गया। इस अभियान में स्वयंसेवकों और स्वयसायोगी संस्थाओं सहित प्रबुद्धजनों द्वारा सफाई में भागीदारी निभाते हुए शमशान घाट की सफाई की।सफाई अभियान के साथ उपस्थित आमजन ने स्वच्छता का संकल्प लिया। स्वच्छता अभियान चलाकर झाड़ियों, कचरे, और पॉलीथिन की सफाई की गई। इस पहल का उद्देश्य अंतिम संस्कार स्थल पर गंदगी दूर करना, उचित व्यवस्था सुनिश्चित करना और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना है। कई जगहों पर सौंदर्यीकरण, पौधे लगाने, टीन शेड और पानी की व्यवस्था भी की जा रही है। अतिरिक्त जिला कलेक्टर व प्रशासक राजेंद्र सिंह चांदावत ने बताया कि, श्मशान घाट में शहर के सभी आमजन ने सफाई अभियान में जुड़ कर सहयोग किया। वही सफाई अभियान के शमशान घाट में हो रहे अतिक्रमण को हटाने को लेकर संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए उनको शमशान की सभी व्यवस्था सही करने को कहा गया। शमशान घाट में सफाई व्यवस्था को लेकर सफाई कर्मी नियमित लगाया जाए ताकि सफाई व्यवस्था सुचारू रहे। शमशान घाट में मूलभूल सुविधा लाइट,पानी, वाहन सहित सौंदर्यकरण के लिए नगर परिषद द्वारा कार्य किये जाएंगे। अपील करते हुए कहा कि इस शमशान घाट के विकास कार्य सहित सौंदयकरण में नगर परिषद के साथ साथ आमजन भी अपनी अपनी भागीदारी निभाए। इस अभियान में शहर के प्रबुद्धजन सहित नगर परिषद के आधिकारी कर्मचारी मौजूद रहें।
रिपोर्ट – ठाकराराम मेघवाल
