Barmer। ग्राम पंचायत लंगेरा के राजस्व गांव शहीद राजगुरु नगर में मुख्यमंत्री वृक्षारोपण महा अभियान के तहत हरियालो राजस्थान एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम का भव्य आयोजन करके 500 पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान बाड़मेर विधायक प्रियंका चौधरी ने कहा कि पेड़ हमारे जीवनदाता हैं इसलिए हर व्यक्ति को पेड़ लगाने की आदत डालनी चाहिए। बाड़मेर भाजपा जिलाध्यक्ष अनंतराम विश्नोई ने कहां की हम सबको ये चिंतन करना चाहिए कि प्रकृति को हम क्या देते हैं और देश को हम क्या देते हैं हम सच्चे नागरिक तब कहलाएंगे जब अपने जीवन का प्रत्येक पल राष्ट्र चिंता करते हुए व्यतीत हो।
चौहटन विधायक आदुराम मेघवाल ने कहा कि पेड़ पृथ्वी का गहना हैं। बिना पेड़ के जीव मात्र का जीना भी संभव नहीं हैं। भाजपा के वरिष्ठ नेता दिलीप पालीवाल ने कहा कि हमारी सनातन संस्कृति ने हमेशा पेड़ो में देवता का रूप देखा हैं। पेड़ की पूजा की हैं इससे समझा जा सकता हैं कि मानव जीवन के लिए पेड़ कितने महत्वपूर्ण हैं। भाजपा नेता भूरसिंह लंगेरा ने कहा कि पौधे लगाना ही काफी नहीं हैं इन सारे पौधों को हम अपने बच्चों की तरह पालने की जिम्मेदारी ले और ये संकल्प ले कि एक भी पौधा नष्ट नहीं होने देंगे इस जिम्मेदारी के साथ सबको संकल्प दिलाया कि हम सारे पौधे पनपाएंगे।
इस मौके पर भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष महेंद्रसिंह बालेरा, पूर्व मण्डल अध्यक्ष चम्पत सिंह भंवरिया, पंचायत समिति सदस्य खुमानसिंह लंगेरा, लंगेरा सरपंच बबुदेवी ने भी अपने विचार व्यक्त किए। खुमानसिंह लंगेरा ने बताया कि हमने इस पौधारोपण स्थल का नाम गुरु वशिष्ठ वाटिका रखा हैं ताकि आम लोगों की इन पौधों के प्रति आस्था बनी रहे। इस अवसर पर ग्राम विकास अधिकारी खुमानसिंह राठौड़ समाज सेवी निम्बसिंह भाटी शैतानसिंह करणसिंह मांगूसिंह राजूसिंह चंदनसिंह किशनसिंह गुमानसिंह चेनसिंह मुकेशसिंह श्रवणसिंह गोविंदसिंह हमीराराम इंद्रारम खिमसिंह रमेशसिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
रिपोर्ट – ठाकराराम मेघवाल