Jagruk TimesJagruk TimesJagruk Times
  • होम
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • पॉलिटिक्स
    • संपादकीय
    • विचार
  • राजस्थान
    • राजस्थान
    • जयपुर
    • सिरोही
    • जालौर
    • पाली
    • बाड़मेर
  • मुंबई
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • वेब स्टोरीजवेब स्टोरीज
  • ई-पेपर
  • More
    • करियर
    • टेक्नोलॉजी
    • ज्योतिष
    • लाइफस्टाइल
    • गैजेट्स
Search
होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • बिज़नेस
  • पॉलिटिक्स
  • विचार
  • संपादकीय
  • ई-पेपर
शहर
  • मुंबई
  • राजस्थान
  • जयपुर
  • सिरोही
  • जालौर
  • पाली
  • बाड़मेर
More
  • ज्योतिष
  • करियर
  • टेक्नोलॉजी
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • लाइफस्टाइल
  • Home
  • About us
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Advertise with us
© 2024 Jagruk Times. All Rights Reserved.
Notification Show More
Font ResizerAa
Jagruk TimesJagruk Times
Font ResizerAa
  • होम
  • वेब स्टोरीजवेब स्टोरीज
  • ई-पेपर
  • राजस्थान
  • जयपुर
  • सिरोही
  • जालौर
  • पाली
  • बाड़मेर
  • मुंबई
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • करियर
Search
  • Jagruktimes.co.in
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • राजस्थान
    • बिज़नेस
    • जयपुर
    • पॉलिटिक्स
    • सिरोही
    • करियर
    • पाली
    • टेक्नोलॉजी
    • जालौर
    • स्पोर्ट्स
    • बाड़मेर
    • मनोरंजन
    • मुंबई
    • गैजेट्स
    • संपादकीय
    • लाइफस्टाइल
    • विचार
    • ज्योतिष
    • ई-पेपर
Follow US
  • Home
  • About us
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Advertise with us
© 2024 Jagruk Times. All Rights Reserved.

Home » Blog » समाचार » अरविंद केजरीवाल को तत्काल अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए : संजय निरुपम

समाचारपॉलिटिक्स

अरविंद केजरीवाल को तत्काल अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए : संजय निरुपम

Jagruk Times
Last updated: March 23, 2024 5:17 pm
Jagruk Times
Share
4 Min Read
अरविंद केजरीवाल को तत्काल अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए : संजय निरुपम
55827520 6f10 40d0 bb19 e0eb6204b071
अरविंद केजरीवाल को तत्काल अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए : संजय निरुपम 3

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गिरफ्तार कर लिया है। ईडी ने सीएम केजरीवाल को दिल्ली एक्साइज पॉलिसी मामले में गिरफ्तार किया है। दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल को 6 दिन की ईडी की रिमांड पर भेज दिया है। अब उन्हें 28 मार्च, 2024 को कोर्ट में पेश किया जाएगा। इसी बीच, कांग्रेस नेता संजय निरूपम ने सीएम केजरीवाल की गिरफ्तारी पर बयान दिया है।

- Advertisement -

संजय निरूपम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर कहा कि अरविंद केजरीवाल को इस्तीफा दे देना चाहिए। संजय निरुपम ने लिखा, ”दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अपने जीवन के सबसे बड़े संकट से गुजर रहे हैं। इंसानियत के नाते उनके प्रति सहानुभूति है। कांग्रेस पार्टी ने भी उन्हें सार्वजनिक रूप से समर्थन दिया है। लेकिन वे भारतीय राजनीति में नैतिकता की जो नई परिभाषा लिख रहे हैं, उसने मुझे यह पोस्ट लिखने के लिए मजबूर कर दिया।”

संजय निरूपम ने आगे लिखा, ”एक समय था जब एक हवाला कारोबारी जैन की कथित डायरी में अडवाणी जी,माधवराव सिंधिया और कमलनाथ जैसे नेताओं के नाम आए थे और उनपर रिश्वत लेने के आरोप लगे,तब उन्होंने नैतिकता का तक़ाज़ा देकर तत्काल अपने पद से इस्तीफ़ा दे दिया था। लाल बहादुर शास्त्री ने एक ट्रेन दुर्घटना पर इस्तीफ़ा दे दिया था। अभी हाल में जब वे इंडिया अगेंस्ट करप्शन का तमाशा पूरे देश को दिखा रहे थे तब UPA सरकार के मंत्रियों ने भ्रष्टाचार के छिछले आरोपों पर भी अपने पद से इस्तीफ़ा दे दिया था।”

संजय निरूपम ने आगे लिखा, कुछ महीने पहले की बात है, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गिरफ़्तारी से पहले पद छोड़कर एक नैतिक आचरण पेश किया था। हज़ारों साल पीछे जाएं तो अपने पिता के वचन के लिए राम ने राजपाट त्याग दिया था। जिसके लिए राजपाट छीना गया था,वह कभी भी राजा रामचंद्र के सिंहासन पर नहीं बैठा। बल्कि खड़ाऊँ रखकर तब तक राज चलाया जब तक उनके बड़े भाई राम लौटे नहीं। भारत की ऐसी समृद्ध परंपरा रही है। दिल्ली के शराब घोटाले की सच्चाई क्या है,इसका फ़ैसला अदालत को करना है। पर एक मुख्यमंत्री पर इस घोटाले में भ्रष्टाचार का आरोप लगा है। उनकी गिरफ़्तारी हुई है। वे कस्टडी में है और मुख्यमंत्री के पद से अभी तक चिपके हुए हैं? यह कैसी नैतिकता है ? उन्हें तत्काल अपने पद से इस्तीफ़ा देना चाहिए।

संजय निरूपम ने अपने पोस्ट में आगे लिखा, ”भारत की राजनीति में महज़ 11 साल पुरानी पार्टी राजनीति के पूरी तरह अनैतिक हो जाने की एक मिसाल पेश कर रही है। हम अपने-अपने राजनीतिक कुनबे के हिसाब से पूरी घटना पर स्टैंड ले रहे हैं,पर ख़तरा यह है कि केजरीवाल जी की अपनी कुरसी से चिपके रहने की ज़िद आगे जाकर भारतीय राजनीति को और खोखली कर देगी। इस ख़तरे को राजनीति से ऊपर उठकर भाँपने की आवश्यकता है।”

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अपने जीवन के सबसे बड़े संकट से गुजर रहे हैं।
इंसानियत के नाते उनके प्रति सहानुभूति है।
कॉंग्रेस पार्टी ने भी उन्हें सार्वजनिक रूप से समर्थन दिया है।
लेकिन वे भारतीय राजनीति में नैतिकता की जो नई परिभाषा लिख रहे हैं,उसने मुझे यह पोस्ट लिखने के…

— Sanjay Nirupam (@sanjaynirupam) March 23, 2024
TAGGED:AAP News in hindiArvind Kejriwal news in hindiCongress partyDelhi Excise Policy CaseEDpoliticsSanjay Nirupam News in Hindi
Share This Article
Facebook Telegram Copy Link Print
Avatar of Jagruk Times
ByJagruk Times
Follow:
Jagruk Times is a popular Hindi newspaper and now you can find us online at Jagruktimes.co.in, we share news covering topics like latest news, politics, business, sports, entertainment, lifestyle etc. Our team of good reporters is here to keep you informed and positive. Explore the news with us! #JagrukTimes #HindiNews #Jagruktimes.co.in
Previous Article Ladakh: माइनस 8 डिग्री के तापमान में सोनम वांगचुक के आमरण अनशन का 18वां दिन, ये हैं मांग Ladakh: माइनस 8 डिग्री के तापमान में सोनम वांगचुक के आमरण अनशन का 18वां दिन, ये हैं मांग
Next Article bmc मुंबई : समय पर पूरा करें डिसिल्टिंग का काम – BMC कमिश्नर
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

- Advertisement -

यह भी पढ़ें

WhatsApp Image 2025 08 24 at 9 2 1
Barmer : “रिफाइनरी निरीक्षण: पुरी व मुख्यमंत्री ने दिए विकास के निर्देश”
राजस्थान समाचार
August 24, 2025
WhatsApp Image 2025 08 24 at 9 1
Barmer : “योग और नशा मुक्ति की ओर कदम: बाड़मेर पुलिस लाइन में हुआ विशेष कार्यक्रम”
Short News बाड़मेर राजस्थान समाचार
August 24, 2025
WhatsApp Image 2025 08 24 at 9
Sojat Road : “चातुर्मास पर्व में शिक्षा और सेवा पर विशेष बल”
Short News राजस्थान समाचार
August 24, 2025
WhatsApp Image 2025 08 24 at 8 1
Bhilwara : जलझूलनी एकादशी पर भक्तिमय होगा नौगांवा, मेले की तैयारियां चरम पर
Short News राजस्थान समाचार
August 24, 2025
WhatsApp Image 2025 08 24 at 8
Bhilwara : रामधाम में चातुर्मास प्रवचन जारी, लक्ष्मीनारायण मंदिर में हुआ साप्ताहिक रामायण पाठ
Short News राजस्थान समाचार
August 24, 2025
WhatsApp Image 2025 08 24 at 5
Cycle Club और पुलिस प्रशासन ने Sunday On Cycle अभियान के तहत निकाली साइकिल रैली
Short News राजस्थान समाचार
August 24, 2025
WhatsApp Image 2025 08 24 at 6
Fit India: Rajsamand पुलिस की ओर से योग, रन और संडे ऑन साइकिल का आयोजन 
Short News राजस्थान समाचार
August 24, 2025
WhatsApp Image 2025 08 23 at 6
“Rajsamand में नंदोत्सव की धूम, 551 मटकीयों और झांकियों से सजी अहीर समाज की शोभायात्रा”
राजस्थान समाचार
August 23, 2025
WhatsApp Image 2025 08 23 at 5 4
Rajsamand : विधायक Dipti Kiran Maheshwari ने जल संसाधन मंत्री से की राजसमंद के विकास पर सार्थक चर्चा
Short News राजस्थान समाचार
August 23, 2025
WhatsApp Image 2025 08 23 at 5 3
Rajsamand : “ग्राम जुनदा में गूंजे गवरी के पारंपरिक स्वर, सांस्कृतिक आयोजन में उमड़ी भीड़”
Short News राजस्थान समाचार
August 23, 2025
Jagruk-Times-Logo
  • Home
  • About us
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Advertise with us
Facebook X-twitter Youtube Instagram Newspaper Rss

© 2024 Jagruk Times. All Rights Reserved. 

Designed by - Creative Web Solution

Go to mobile version
form logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?