42 के हुए अल्लू अर्जुन, फिल्म ‘पुष्पा 2 द रूल’ का टीजर हुआ रिलीज

4 Min Read
Image source : allu arjun/instagram

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन आज यानी 8 अप्रैल को बर्थडे है। वो आज अपना 42वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। अपने स्पेशल दिन पर अल्लू अर्जुन फैंस से मिलने के लिए घर से बाहर आए। खबरों के मुताबिक, बीती रात फैंस की भीड़ सुपरस्टार के घर के बाहर पहुंची थी। अल्लू अर्जुन ने घर से बाहर आकर अपने फैंस को सरप्राइज दिया था। 42वें बर्थडे पर अल्लू अर्जुन के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। बता दे कि अल्लू अर्जुन का घर हैदराबाद के जुब्ली हिल्स में है। बता दे कि अल्लू अर्जुन का जन्म 8 अप्रैल 1982 को चेन्नई में हुआ था।

‘पुष्पा 2’ का टीजर रिलीज

आपको बता दे, अल्लू अर्जुन का 42वां बर्थडे बेहद खास हो गया है। साउथ सुपरस्टार के बर्थडे के मौके पर उनकी मच अवेटेड फिल्म ‘पुष्पा 2 द रूल’ का टीजर रिलीज कर दिया गया है। टीजर रिलीज होते ही छा गया है। फिल्म के टीजर को काफी पसंद किया जा रहा है। वीडियो की अवधि 1 मिनट 8 सेकेंड की है। जारी किए गए टीजर में देखा जा सकता है कि अल्लू अर्जुन एकदम ही विकराल और खतरनाक अंदाज में नजर आ रहे है। टीजर में अल्लू को साड़ी में देख सकते है। अल्लू ने गले में नींबू की माला पहन रखी है।

वही, अल्लू अर्जुन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट ‘एक्स’ पर फिल्म के टीजर का लिंक शेयर करते हुए लिखा, ”बर्थडे की शुभकामनाओं के लिए मैं आप सभी को धन्यवाद देता हूँ। मेरा हृदय कृतज्ञता से भरा है। कृपया इस टीजर को धन्यवाद कहने के मेरे तरीके के रूप में लें।”

टीजर से पहले जारी किया पोस्टर

बता दे कि टीजर से पहले अल्लू अर्जुन ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर ‘पुष्पा 2 द रूल’ का पोस्टर शेयर किया था। इस पोस्टर में उनका जबरा लुक देखने के लिए मिला था। पोस्टर शेयर करने के साथ ही अल्लू अर्जुन ने बताया था कि फिल्म पुष्पा 2 का टीजर 8 अप्रैल को उनके बर्थडे पर जारी किया जाएगा।

15 अगस्त को रिलीज होगी ‘पुष्पा 2’

आपको बता दे, अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2 द रूल’ 15 अगस्त 2024 को सिनेमाघरों मे दस्तक देगी। सुकुमार द्वारा निर्देशित और मैथरी मूवी मेकर्स द्वारा निर्मित इस फिल्म में अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना और फहाद फासिल लीड रोल में हैं। इसका पिछला पार्ट यानी ‘पुष्पा: द राइज’ साल 2021 में रिलीज की गई थी। ‘पुष्पा: द राइज’ ने बॉक्स ऑफिस पर छप्परफाड़ कमाई की थी। सभी ने अल्लू अर्जुन के अभिनय की जमकर तारीफ की थी।

Share This Article
Follow:
2023 से जागरूक टाइम्स न्यूज के साथ पत्रकारिता करियर का शानदार आगाज किया। मुंबई से शिक्षा ग्रहण की है। खबरें लिखने के साथ-साथ कैमरे के संग भी जुगलबंदी रही है। हर दिन कुछ नया सीखते रहने की कोशिश जारी है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version