31 साल की हुई आलिया भट्ट, पैपराजी के साथ सेलिब्रेट किया बर्थडे

2 Min Read
31 साल की हुई आलिया भट्ट, पैपराजी के साथ सेलिब्रेट किया बर्थडे 3

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट 31 साल की हो गई है। शुक्रवार (15 मार्च, 2024) को आलिया ने पैपराजी के साथ केक काटकर अपना 31वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। आलिया के केक कटिंग वीडियो सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि केक कटिंग करने से पहले आलिया ने विश भी मांगी। उसके बाद एक्ट्रेस ने केक कटिंग किया।

एक्ट्रेस के केक पर लिखा था- राहा की मॉम। पैपराजी ने तोहफे उन्हें फ्लॉवर गिफ्ट किया। इस दौरान आलिया ने 1 नही बल्कि 2 केक कट किया। केक कटिंग के दौरान आलिया कैजुअल स्मार्ट लुक में नजर आईं। बता दे कि आलिया के साथ हमेशा बहुत फ्रैंडली रही है।

करीबी दोस्तों और फैमिली के साथ सेलिब्रेट किया बर्थडे

इससे पहले आलिया ने अपना बर्थडे रणबीर कपूर, नीतू कपूर, सोनी राजदान, शाहीन भट्ट और करीबी दोस्तों के साथ मुंबई में सेलिब्रेट किया। बता दे कि आलिया की बर्थडे पार्टी में उधोगपति मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की बेटी ईशा अंबानी अपने पति आनंद पिरामल के साथ पहुंचीं। वही इस आलिया की पार्टी में आकाश अंबानी भी अपनी पत्नी श्लोका मेहता के साथ नजर आए। जानकारी के मुताबिक, आलिया ने होटल ताज में अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया।

आलिया की अपकमिंग फिल्में

वर्क फ्रंट की बात करे तो आलिया भट्ट जल्द ही फिल्म ‘जिगरा’ में दिखाई देंगी। इसे वासन बाला डायरेक्ट कर रहे है। इसके अलावा एक्ट्रेस के पास संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘लव एंड वॉर’ है। इस फिल्म वह रणबीर कपूर और विक्की कौशल के साथ नजर आएंगी। यह फिल्म साल 2025 में रिलीज होगी।

Share This Article
Follow:
2023 से जागरूक टाइम्स न्यूज के साथ पत्रकारिता करियर का शानदार आगाज किया। मुंबई से शिक्षा ग्रहण की है। खबरें लिखने के साथ-साथ कैमरे के संग भी जुगलबंदी रही है। हर दिन कुछ नया सीखते रहने की कोशिश जारी है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version