Akshaya Tritiya 2025: जानिए आज (30 अप्रैल) देश के प्रमुख शहरों में Silver & Gold Price

3 Min Read
Akshaya Tritiya 2025 Gold Price

Akshaya Tritiya 2025 Gold Price: देशभर में आज पावन पर्व अक्षय तृतीया (Akshaya Tritiya) धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस दिन को ‘अक्ति’ और ‘अखा तीज’ के नाम से भी जाना जाता है। मान्यता है कि आज के दिन की गई कोई भी नई शुरुआत शुभ और समृद्धि देने वाली होती है। इसीलिए बड़ी संख्या में लोग आज के दिन सोना खरीदना शुभ मानते हैं।

निवेश के नजरिए से देखा जाए तो सोना एक सुरक्षित विकल्प माना जाता है।रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 10 वर्षों में अक्षय तृतीया से लेकर अब तक सोने की कीमतों में जबरदस्त वृद्धि हुई है, और यह ₹68,500 प्रति 10 ग्राम से ऊपर पहुंच गया है।

रिपोर्ट बताती है कि केवल पिछले एक साल में ही यानी अक्षय तृतीया 2024 से 2025 के बीच सोने की कीमतों में लगभग 30% का उछाल आया है। पिछले साल सोना ₹73,240 प्रति 10 ग्राम था, जो अब ₹95,000 से ₹96,000 प्रति 10 ग्राम तक पहुंच चुका है।

विशेषज्ञों का मानना है कि कीमतों में वृद्धि के बावजूद इस बार भी लोग जमकर सोना खरीद रहे हैं। बीते दिनों सोने ने ₹1 लाख प्रति 10 ग्राम तक का रिकॉर्ड स्तर भी छू लिया था। हालाँकि, अमेरिका और चीन के व्यापारिक संबंधों में नरमी और डॉलर की मज़बूती के चलते इसमें कुछ गिरावट भी आई है।

आज के ताज़ा भाव (30 अप्रैल 2025) Gold Price

MCX पर आज सुबह 9 बजे सोने की कीमत ₹95,198 प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई, जो ₹394 की गिरावट दर्शाती है। वहीं चांदी की कीमतों में भी ₹728 प्रति किलो की गिरावट आई और यह ₹96,134 प्रति किलो रही।

भारतीय बुलियन एसोसिएशन (IBA) के अनुसार:

  • 24 कैरेट सोना: ₹95,400 प्रति 10 ग्राम
  • 22 कैरेट सोना: ₹87,450 प्रति 10 ग्राम
  • चांदी (999 फाइन): ₹97,260 प्रति किलो

प्रमुख शहरों में आज के सोने और चांदी के भाव:

दिल्ली:

  • सोना (बुलियन): ₹95,070 प्रति 10 ग्राम
  • MCX सोना: ₹95,198 प्रति 10 ग्राम
  • चांदी (बुलियन): ₹97,920 प्रति किलो
  • MCX चांदी (999): ₹96,134 प्रति किलो

कोलकाता:

  • सोना (बुलियन): ₹95,100 प्रति 10 ग्राम
  • MCX सोना: ₹95,198 प्रति 10 ग्राम
  • चांदी (बुलियन): ₹96,960 प्रति किलो

मुंबई:

  • सोना (बुलियन): ₹95,230 प्रति 10 ग्राम
  • MCX सोना: ₹95,198 प्रति 10 ग्राम
  • चांदी (बुलियन): ₹97,080 प्रति किलो
  • MCX चांदी (999): ₹96,134 प्रति किलो

बेंगलुरु:

  • सोना (बुलियन): ₹95,310 प्रति 10 ग्राम
  • MCX सोना: ₹95,198 प्रति 10 ग्राम
  • चांदी (बुलियन): ₹97,160 प्रति किलो
  • MCX चांदी (999): ₹96,134 प्रति किलो

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version