Jagruk TimesJagruk TimesJagruk Times
  • होम
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • पॉलिटिक्स
    • संपादकीय
    • विचार
  • राजस्थान
    • राजस्थान
    • जयपुर
    • सिरोही
    • जालौर
    • पाली
    • बाड़मेर
  • मुंबई
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • वेब स्टोरीजवेब स्टोरीज
  • ई-पेपर
  • More
    • करियर
    • टेक्नोलॉजी
    • ज्योतिष
    • लाइफस्टाइल
    • गैजेट्स
Search
होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • बिज़नेस
  • पॉलिटिक्स
  • विचार
  • संपादकीय
  • ई-पेपर
शहर
  • मुंबई
  • राजस्थान
  • जयपुर
  • सिरोही
  • जालौर
  • पाली
  • बाड़मेर
More
  • ज्योतिष
  • करियर
  • टेक्नोलॉजी
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • लाइफस्टाइल
  • Home
  • About us
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Advertise with us
© 2024 Jagruk Times. All Rights Reserved.
Notification Show More
Font ResizerAa
Jagruk TimesJagruk Times
Font ResizerAa
  • होम
  • वेब स्टोरीजवेब स्टोरीज
  • ई-पेपर
  • राजस्थान
  • जयपुर
  • सिरोही
  • जालौर
  • पाली
  • बाड़मेर
  • मुंबई
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • करियर
Search
  • Jagruktimes.co.in
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • राजस्थान
    • बिज़नेस
    • जयपुर
    • पॉलिटिक्स
    • सिरोही
    • करियर
    • पाली
    • टेक्नोलॉजी
    • जालौर
    • स्पोर्ट्स
    • बाड़मेर
    • मनोरंजन
    • मुंबई
    • गैजेट्स
    • संपादकीय
    • लाइफस्टाइल
    • विचार
    • ज्योतिष
    • ई-पेपर
Follow US
  • Home
  • About us
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Advertise with us
© 2024 Jagruk Times. All Rights Reserved.

Home » Blog » समाचार » Barmer रेलवे स्टेशन पर Air Raid Mock Drill का सफल आयोजन

समाचारबाड़मेरराजस्थान

Barmer रेलवे स्टेशन पर Air Raid Mock Drill का सफल आयोजन

Jagruk Times
Last updated: May 8, 2025 2:57 pm
Jagruk Times
Share
4 Min Read
Barmer रेलवे स्टेशन पर एयर रेड Mock Drill का सफल आयोजन
Mock Drill in Barmer

Barmer। केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देशानुसार बाड़मेर शहर में रेलवे स्टेशन पर बुधवार (7 मई, 2024) को सायं 4 बजे एयर रेड मॉक ड्रिल (Air Raid Mock Drill) का सफल आयोजन किया गया। इस दौरान आपातकालीन स्थिति में बचाव, राहत एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के उपायों को जांचा गया। बाड़मेर रेलवे स्टेशन से जिला कलक्ट्रेट स्थित सिविल डिफेंस कंट्रोल रूम पर जीएसएस पर ‘हवाई हमला’ होने की सूचना मिली। कंट्रोल रूम कार्मिकों ने इसके बारे में तुरंत कंट्रोलर (जिला कलक्टर) टीना डाबी (Tina Dabi) को बताया, जिनके निर्देशानुसार सभी संबंधित विभागों को तुरंत ‘हमले’ की सूचना देकर ‘घटना स्थल’ पर पहुंचने को कहा गया और सायरन बजाकर नागरिकों को सचेत किया गया।

- Advertisement -

सूचना मिलते ही जिला प्रशासन, चिकित्सा दल, एम्बुलेंस, नगर परिषद कार्मिक, सिविल डिफेंस, एसडीआरएफ, रसद विभाग, पुलिस, अग्निशमन सहित संबंधित सभी विभाग तुरंत जरूरी संसाधनों के साथ मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव के लिए रेस्क्यू अभियान शुरु किया। अग्निशमन विभाग ने आग बुझाने वाले वाहनों एवं अन्य उपकरणों के साथ पहुंचकर ‘हमले’ से हुई ‘आगजनी’ पर काबू पाया। सिविल डिफेंस स्वयंसेवकों ने घायल हुए चालीस लोगों को इलाज के लिए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से घटना स्थल पर बनाए आपातकालीन अस्पताल पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने सभी की जांच कर उपचार शुरु किया।

पांच मामूली घायलों को यहीं भर्ती कर इलाज किया, जबकि गंभीर रूप से घायल तीन जनों का प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रैफर किया गया। इस दौरान एनसीसी और स्काउट गाइड विद्यार्थियों ने आपात स्थिति में निपटने में विशेष मदद की। जिला कलक्टर टीना डाबी एवं जिला पुलिस अधीक्षक नरेन्द्र सिंह मीना ने मौके पर पहुंचकर मॉक ड्रिल की कार्यवाही एवं व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने पूर्वाभ्यास के प्रति संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि सभी विभागों ने त्वरित रिस्पॉन्स के साथ बेहतर समन्वय कर आपातकालीन स्थिति से निपटने का अच्छा प्रयास किया। उन्होंने बताया कि इस दौरान हवाई हमले की चेतावनी प्रणाली, हॉट लाइन,रेडियो लिंक, नियंत्रण कक्षों की कार्यप्रणाली, मेडिकल, रसद और अग्निशमन जैसी व्यवस्थाओं का मॉक ड्रिल किया गया।

इस मॉक ड्रिल में सिविल डिफेंस के 308 स्वयंसेवक, राजस्थन पुलिस के 240 कार्मिक, नगरपरिषद के 30 कार्मिक, एसडीआरएफ जोधपुर के 12 स्वयंसेवक, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के 26 कार्मिक, होमगार्ड शहरी के 15 स्वयंसेवक, होमागार्ड बोर्डर के 15 स्वयंसेवक, पीडब्ल्यूडी के 15 कार्मिक, जिला परिवहन अधिकारी कार्यालय के 6 कार्मिक, जिला रसद अधिकारी कार्यालय के 13 कार्मिक, स्काउट, एनसीसी और एनएसस के 140 स्वयंसेवक और कैडेट, शिक्षा विभाग के 44 शारीरिक शिक्षक और सीमा जन कल्याण समिति के स्वयंसेवक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

मॉक ड्रिल के समय आवागमन बंद किया गया। बाड़मेर जिले के सरहदी इलाकों में भी मॉक ड्रिल किया गया। इधर, बाड़मेर जिले में महत्त्वपूर्ण स्थानो की सुरक्षा बढ़ाने के साथ सतर्कता बरती जा रही है। वही एहतियात के तौर पर जिला प्रशासन की ओर से स्कूलों में छुट्टयिं और परीक्षाएं स्थगित की गई। इस दौरान, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रवि कुमार, अतिरिक्त जिला कलक्टर राजेन्द्र सिंह चांदावत, बाड़मेर उपखंड अधिकारी वीरमा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जसाराम, अरविन्द जांगिड़, पुलिस उपाधीक्षक रमेश शर्मा सहित प्रशासन, पुलिस, जोधपुर विद्युत वितरण निगम, शिक्षा विभाग, सिविल डिफेंस अधिकारी, एनसीसी, एनएसएस, एनवाईकेएस प्रतिनिधि मौजूद थे।

जिला कलक्टर ने जिला अस्पताल पहुंचकर लिया चिकित्सा व्यवस्थाओं का जायजा

जिला कलक्टर टीना डाबी मॉक ड्रिल के बाद जिला अस्पताल पहुंची, जहां उन्होंने इमरजेंसी वार्ड सहित अन्य वार्डों का दौरा किया और यहां की चिकित्सा व्यवस्थाओं की समीक्षा की। जागरूक टाइम्स के बाड़मेर से ठाकराराम मेघवाल की रिपोर्ट

रिपोर्ट – ठाकराराम मेघवाल

TAGGED:Air Raid Mock DrillBarmer News in HindiBarmer Railway StationDistrict Collector Tina Dabihindi newsMock Drill in Barmernews in hindirajasthan news in hindi
Share This Article
Facebook Telegram Copy Link Print
Avatar of Jagruk Times
ByJagruk Times
Follow:
Jagruk Times is a popular Hindi newspaper and now you can find us online at Jagruktimes.co.in, we share news covering topics like latest news, politics, business, sports, entertainment, lifestyle etc. Our team of good reporters is here to keep you informed and positive. Explore the news with us! #JagrukTimes #HindiNews #Jagruktimes.co.in
Previous Article Rajsamand में JK Tyre फैक्ट्री में हुई मॉक ड्रिल, प्रशासन ने परखी तैयारियां Rajsamand में JK Tyre फैक्ट्री में हुई मॉक ड्रिल, प्रशासन ने परखी तैयारियां
Next Article सोनार दुर्ग के पास मॉक ड्रिल का सफल आयोजन Jaisalmer: सोनार दुर्ग के पास मॉक ड्रिल का सफल आयोजन
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

- Advertisement -

यह भी पढ़ें

Mardaani 3
Mardaani 3 Review: रानी मुखर्जी की सबसे दमदार वापसी
मनोरंजन मुंबई समाचार
January 31, 2026
1000279647
Pali : जांगिड़ समाज पाली ने वाहन रेली निकालकर शहरवासियों को दिया विश्वकर्मा जयंती का निमंत्रण आज, मनाई जायेगी विश्वकर्मा जयंती
राजस्थान समाचार
January 30, 2026
1000279591
Rajsamand : प्रयास खेल महाकुंभ का आगाज
राजस्थान समाचार
January 30, 2026
1000279584
Barmer :नशा मुक्त भारत जन जागरूकता अभियान कार्यशाला आयोजित
राजस्थान समाचार
January 30, 2026
1000279577
Bhilwara : निर्विरोध चुनाव से समाज में गुटबाजी कम होती है और एकजुटता मजबूत होती है: चंदा जागेटिया
राजस्थान समाचार
January 30, 2026
1000279572
Sojat Road में विराट हिन्दू सम्मेलन को लेकर वाहन रैली निकाली
राजस्थान समाचार
January 30, 2026
1000279518
भाजपा Rajsamand ने दिया कुमारी के जन्मदिन पर किया स्वागत
राजस्थान समाचार
January 30, 2026
1000279496
Pali : विश्वकर्मा जयंती का शहरवासियों को निमंत्रण देने के लिए आज निकलेगी वाहन रेली
राजस्थान समाचार
January 30, 2026
1000279491
Rajsamand : आर टी ई भुगतान में देरी, यूनिट कॉस्ट बढ़ाने और समान नीति की मांग
राजस्थान समाचार
January 30, 2026
Sadhvi Prem Baisa Death: 5:30 बजे मौत हुई, 4 घंटे बाद इंस्टाग्राम पर सुसाइड नोट पोस्ट किया गया..
Sadhvi Prem Baisa Death: 5:30 बजे मौत हुई, 4 घंटे बाद इंस्टाग्राम पर सुसाइड नोट पोस्ट किया गया..
राजस्थान पॉलिटिक्स बाड़मेर
January 29, 2026
Jagruk-Times-Logo
  • Home
  • About us
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Advertise with us
Facebook X-twitter Youtube Instagram Newspaper Rss

© 2024 Jagruk Times. All Rights Reserved. 

Designed by - Creative Web Solution

Go to mobile version
form logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?