Indian Navy: एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी ने संभाला भारतीय नौसेना प्रमुख का पद

4 Min Read

एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी ने मंगलवार (30 अप्रैल, 2024) को 26वें नौसेना प्रमुख का पदभार संभाला। आर हरि कुमार के सेवा से सेवानिवृत्त होने के बाद त्रिपाठी ने नौसेना प्रमुख के रूप में कार्यभार संभाला। बता दे कि गार्ड ऑफ ऑनर लेने के बाद सबसे पहले उन्होंने अपनी माँ रजनी त्रिपाठी के पैर छूकर आशीर्वाद लिया।

बता दें कि दिनेश त्रिपाठी एक संचार और इलेक्ट्रॉनिक युद्ध विशेषज्ञ भी हैं। 40 वर्ष से ज्यादा के अपने करियर में त्रिपाठी ने कई महत्वपूर्ण असाइनमेंट्स पर काम किया है। वे इससे पहले पश्चिमी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर-इन-चीफ रह चुके हैं। नई जिम्मेदारी संभालने से पहले त्रिपाठी नौसेना स्टाफ के उप प्रमुख थे।

उप प्रमुख का पद संभालने से पहले दिनेश त्रिपाठी पश्चिमी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर-इन-चीफ रह चुके है। त्रिपाठी ने INS विनाश की भी कमान संभाली थी। इसके अलावा, रियर एडमिरल के तौर पर वह ईस्टर्न फ्लीट के फ्लैट ऑफिसर कमांडिंग रह चुके हैं। त्रिपाठी भारतीय नौसेना अकादमी एझिमाला के कमांडेंट भी रह चुके हैं।

कार्यभार संभालने के बाद मीडिया से बात करते हुए दिनेश कुमार त्रिपाठी ने कहा, ”पिछले कुछ वर्षों में, हमारी नौसेना एक युद्ध-तैयार, एकजुट, विश्वसनीय और भविष्य-प्रूफ फोर्स के रूप में विकसित हुई है। इसमें मौजूदा और उभरती चुनौतियां हैं।”

त्रिपाठी ने कहा आगे कहा, ”समुद्री क्षेत्र में मौजूदा और उभरती चुनौतियां यह कहती हैं कि भारतीय नौसेना को शांति से समुद्र में संभावित विरोधियों को रोकने के लिए हर समय परिचालन के लिए तैयार रहना चाहिए और ऐसा करने के लिए कहे जाने पर समुद्र में और समुद्र से युद्ध जीतने के लिए तैयार रहना चाहिए। यह मेरा एकमात्र फोकस और प्रयास रहेगा।”

उन्होंने आगे कहा, ”मैं नई तकनीकों को पेश करने और विकसित भारत के लिए हमारी सामूहिक खोज की दिशा में राष्ट्रीय विकास का एक महत्वपूर्ण स्तंभ बनने की दिशा में ‘आत्मनिर्भरता’ की दिशा में भारतीय नौसेना के चल रहे प्रयासों को भी मजबूत करूंगा।”

बता दे कि भारतीय नौसेना प्रमुख का पदभार ग्रहण करने से पहले दिनेश कुमार त्रिपाठी सबसे पहले राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर पहुंचे जहां उन्होंने बहादुरों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

Share This Article
Follow:
Jagruk Times is a popular Hindi newspaper and now you can find us online at Jagruktimes.co.in, we share news covering topics like latest news, politics, business, sports, entertainment, lifestyle etc. Our team of good reporters is here to keep you informed and positive. Explore the news with us! #JagrukTimes #HindiNews #Jagruktimes.co.in
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version