Cannes Film Festival 2024: कान्स में एक्ट्रेस Urvashi Rautela को मिला WIBA ग्लोबल अवार्ड

2 Min Read

बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) अपने शानदार अभिनय और फैशन लुक्स के लिए जानी जाती है। उन्होंने कई हिट फिल्में की है, जिनमें ‘सिंह साहब द ग्रेट’, ‘सनम रे’, ‘पागलपंती’, काबिल जैसे अन्य फिल्में शामिल है। वर्तमान में उर्वशी किसी परिचय की मोहताज नहीं है। न केवल भारत बल्कि पूरी दुनियाभर में एक्ट्रेस के फैंस है।

बता दे कि सोशल मीडिया पर उर्वशी की तगड़ी फैन फॉलोइंग है। आए दिन उर्वशी अपने फैंस के लिए अपने आधिकारिक सोशल सोशल मीडिया पर फोटो और वीडियो शेयर करती रहती है। फैंस भी उनके फोटो और वीडियो को जमकर लाइक्स करते नजर आते है।

बता दे कि 77वें कान्स फेस्टिवल में उर्वशी रौतेला ने प्रतिष्ठित WIBA ग्लोबल गाला पुरस्कार जीता है। ये जानकारी उर्वशी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर दी है। आपको बता दे, कान्स में प्रतिष्ठित WIBA ग्लोबल गाला पुरस्कार पाने वाली उर्वशी पहली भारतीय कलाकार है। इससे पहले उर्वशी ने अपने सोशल मीडिया पर खुशी और गर्व से भरे जीत के क्षण को साझा किया था, जहां वह एक सुंदर अलंकृत गाउन में सजी हुई थीं।

वर्क फ्रंट की बात करें तो उर्वशी रौतेला अपनी आगामी फिल्म ‘वेलकम 3′ में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ अक्षय कुमार भी दिखेंगे। इसके अलावा एक्ट्रेस के पास बॉबी देओल, दुलकर सलमान, नंदमुरी बालकृष्ण के साथ NBK109’, सनी देओल और संजय दत्त के साथ ‘बाप’ (हॉलीवुड ब्लॉकबस्टर एक्सपेंडेबल्स का रीमेक) जैसे बड़े प्रोजेक्ट हैं।

उर्वशी रौतेला एक इंटरनेशनल म्यूजिक वीडियो में भी नजर आएंगी। अभिनेत्री एक आगामी बायोपिक में परवीन बाबी की भूमिका भी निभाएंगी। इसके अलावा वह ‘जेएनयू’ नाम की फिल्म में एक कॉलेज पॉलिटिशियन की भूमिका निभाती नजर आएंगी।

Share This Article
Follow:
2023 से जागरूक टाइम्स न्यूज के साथ पत्रकारिता करियर का शानदार आगाज किया। मुंबई से शिक्षा ग्रहण की है। खबरें लिखने के साथ-साथ कैमरे के संग भी जुगलबंदी रही है। हर दिन कुछ नया सीखते रहने की कोशिश जारी है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version