सोजत रोड (Sojat Road) थाना क्षेत्र के गुड़ांगीरी गांव में एक व्यक्ति की सोमवार शाम को सदिग्ध परिस्थिति में शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतक बस्तीराम मेघवाल उम्र 45 वर्ष की पति-पत्नी के झगड़ा हुआ था। जिसमें पति की मोत हो गई।वहीं परिजनों द्वारा पत्नी पर ही पर ही मारपीट कर घला गोट कर हत्या करने का संदेह जताया जा रहा है।घटना की सूचना मिलते ही सोजत रोड थाना अधिकारी कमला लोहार मौके पर पहुंचीं। वहीं सोजत सीओ रतनाराम देवासी ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सोजत रोड की मोर्चरी में पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।मामले की गंभीरता को देखते हुए मंगलवार को पाली–सिरोही एफएसएल टीम से डॉ. सुशील चौधरी तथा एमओबी टीम के प्रभारी नंदकिशोर शर्मा अपनी पूरी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए।परिजनों ने मृतक की पत्नी पर ही मारपीट कर घला गोट कर मारने का मामला दर्ज करवाया है हत्या के कारणों को लेकर पुलिस की जांच जारी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।
रिपोर्ट – बाबूलाल पंवार
