Manu Bhaker और D Gukesh चार खिलाड़ियों को मिलेगा खेल रत्न, 32 को अर्जुन अवॉर्ड, देखें पूरी लिस्ट

3 Min Read

खेल मंत्रालय ने गुरुवार (2 जनवरी, 2025) को राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2024 की घोषणा कर दी है। इस बार ओलंपिक मेडल विजेता मनु भाकर (Manu Bhaker) और शतरंज वर्ल्ड चैंपियन डी गुकेश (D Gukesh) समेत चार एथलीटों को ध्यानचंद खेल रत्न अवॉर्ड के लिए चुना गया है। मनु भाकर और डी गुकेश के अलावा भारतीय हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह (Harmanpreet Singh) और पैरा ओलंपिक के गोल्ड मेडल विजेता प्रवीण कुमार (Praveen Kumar) भी ध्यानचंद खेल रत्न अवॉर्ड (𝐃𝐡𝐲𝐚𝐧 𝐂𝐡𝐚𝐧𝐝 𝐊𝐡𝐞𝐥 𝐑𝐚𝐭𝐧𝐚 𝐀𝐰𝐚𝐫𝐝) से सम्मानित किया जाएगा।

राष्ट्रपति पुरस्कार विजेताओं को 17 जनवरी, 2025 सुबह 11 बजे राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक विशेष समारोह में पुरस्कार दिए जाएंगे। इसके अलावा खेल मंत्रालय ने 32 खिलाड़ियों को अर्जुन अवॉर्ड के लिए चुना है। जिसमें 17 पैरा एथलीट हैं। हालांकि, इस बार एक भी क्रिकेटर ऐसा नहीं है, जिसे अवॉर्ड के लिए चुना गया हो।

इन 4 खिलाड़ियों को मिलेगा खेल रत्न

मनु भाकर – निशानेबाज

डी गुकेश – शतरंज

हरमनप्रीत सिंह – हॉकी

प्रवीण कुमार – पैरा एथलीट

अर्जुन अवॉर्ड खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट

ज्योति याराजी – एथलेटिक्स

अन्नू रानी – एथलेटिक्स

नितू घंघास – मुक्केबाज़ी

स्वीटी – मुक्केबाज़ी

वंतिका अग्रवाल – शतरंज

सलीमा टेटे – हॉकी

अभिषेक – हॉकी

संजय – हॉकी

जरमनप्रीत सिंह – हॉकी

सुखजीत सिंह – हॉकी

राकेश कुमार – पैरा-तीरंदाजी

प्रीति पाल – पैरा-एथलेटिक्स

जीवंजी दीप्ति – पैरा-एथलेटिक्स

अजीत सिंह – पैरा-एथलेटिक्स

सचिन सरजेराव खिलारी – पैरा-एथलेटिक्स

धर्मवीर – पैरा-एथलेटिक्स

प्रणव सूरमा – पैरा-एथलेटिक्स

एच होकाटो सेमा – पैरा-एथलेटिक्स

सिमरन – पैरा-एथलेटिक्स

नवदीप – पैरा-एथलेटिक्स

नितेश कुमार – पैरा-बैडमिंटन

थुलसिमति मुरुगेसन – पैरा-बैडमिंटन

नित्य श्री सुमति सिवान – पैरा-बैडमिंटन

मनीषा रामदास – पैरा-बैडमिंटन

कपिल परमार – पैरा-जूडो

मोना अग्रवाल – पैरा-निशानेबाजी

रुबीना फ्रांसिस – पैरा-निशानेबाजी

स्वप्निल सुरेश कुसले – निशानेबाजी

सरबजोत सिंह – निशानेबाजी

अभय सिंह – स्क्वैश

साजन प्रकाश – स्विमिंग

अमन – रेसलिंग

लाइफटाइम अचीवमेंट से नवाजे जाएंगे ये एथलीट

सुच्चा सिंह – एथलेटिक्स

मुरलीकांत राजाराम पेटकर – पैरा-तैराकी

द्रोणाचार्य पुरस्कार

सुभाष राणा – पैरा-निशानेबाजी

दीपाली देशपांडे – निशानेबाजी

संदीप सांगवान – हॉकी

Share This Article
Follow:
Jagruk Times is a popular Hindi newspaper and now you can find us online at Jagruktimes.co.in, we share news covering topics like latest news, politics, business, sports, entertainment, lifestyle etc. Our team of good reporters is here to keep you informed and positive. Explore the news with us! #JagrukTimes #HindiNews #Jagruktimes.co.in
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version