26 फरवरी को ट्रैक्टर मार्च निकालेंगे किसान

2 Min Read

संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक में फैसला हुआ है कि शुक्रवार को आक्रोश दिवस मनाया जाएगा। किसान मोर्चा ने पंजाब-हरियाणा बॉर्डर पर मारे गए नौजवान के लिए एक करोड़ रुपए मुआवजे की मांग की है। पंजाब के किसानों द्वारा जारी दिल्ली मार्च और प्रदर्शन के बीच गुरुवार को संयुक्त किसान मोर्चा ने बैठक की।

बैठक के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में किसान नेता रजेवाल ने कहा कि जो पंजाब-हरियाणा सीमा पर एक नौजवान शहीद हुआ है, हम उसकी निंदा करते हैं। उन्होंने बताया कि इस घटना के रोष में सारे देश में हरियाणा के सीएम मनोहरलाल खट्टर और देश के गृह मंत्री अमित शाह के पुतले फूंके जाएंगे। संयुक्त किसान मोर्चा ने आगामी कार्यक्रमों की भी जानकारी दी है।

खट्टर-अमित शाह का मांगा इस्तीफा

प्रेस कॉन्फ्रेंस में राजेवाल ने बताया कि हरियाणा की पुलिस ने हमारे इलाके में आकर ट्रैक्टर तोड़े हैं। इसके लिए हरियाणा के गृह मंत्री के खिलाफ 302 का मुकदमा दर्ज होना चाहिए। इस आंदोलन के पीछे देश के गृह मंत्री अमित शाह हैं। इसीलिए हरियाणा के सीएम और होम मिनिस्टर को इस्तीफा देना चाहिए।

संयुक्त किसान मोर्चा के कार्यक्रम

संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक में फैसला हुआ है कि शुक्रवार को आक्रोश दिवस मनाया जाएगा। राकेश टिकैत 26 फरवरी को हाइवे के एक तरफ ट्रैक्टर मार्च निकालेंगे। साथ ही दिल्ली के रामलीला मैदान में 14 मार्च को रैली का आयोजन किया जाएगा। साथ ही 26 से 29 को डब्ल्यूटीओ की बैठक का विरोध किया जाएगा।

पुराने किसान संगठनो को साथ लाएंगे

किसान मोर्चा ने जानकारी दी है कि हनन मौला, उग्रहा, रमींद्र पटियाला, दर्शनपाल व रजेवाल की 6 मेंबर की कमेटी बनाई जाएगी। साथ ही जो पुराने किसान संगठन एसकेएम के साथ थे, उनकी एकजुटता की कोशिश भी होगी।

यह भी पढ़ें : हरियाणा: रेवाड़ी में PM मोदी ने किया AIIMS का शिलान्यास, 9,750 करोड़ की परियोजनाओं का दिया तोहफा

Share This Article
Follow:
Jagruk Times is a popular Hindi newspaper and now you can find us online at Jagruktimes.co.in, we share news covering topics like latest news, politics, business, sports, entertainment, lifestyle etc. Our team of good reporters is here to keep you informed and positive. Explore the news with us! #JagrukTimes #HindiNews #Jagruktimes.co.in
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version