Jagruk TimesJagruk TimesJagruk Times
  • होम
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • पॉलिटिक्स
    • संपादकीय
    • विचार
  • राजस्थान
    • राजस्थान
    • जयपुर
    • सिरोही
    • जालौर
    • पाली
    • बाड़मेर
  • मुंबई
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • वेब स्टोरीजवेब स्टोरीज
  • ई-पेपर
  • More
    • करियर
    • टेक्नोलॉजी
    • ज्योतिष
    • लाइफस्टाइल
    • गैजेट्स
Search
होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • बिज़नेस
  • पॉलिटिक्स
  • विचार
  • संपादकीय
  • ई-पेपर
शहर
  • मुंबई
  • राजस्थान
  • जयपुर
  • सिरोही
  • जालौर
  • पाली
  • बाड़मेर
More
  • ज्योतिष
  • करियर
  • टेक्नोलॉजी
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • लाइफस्टाइल
  • Home
  • About us
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Advertise with us
© 2024 Jagruk Times. All Rights Reserved.
Notification Show More
Font ResizerAa
Jagruk TimesJagruk Times
Font ResizerAa
  • होम
  • वेब स्टोरीजवेब स्टोरीज
  • ई-पेपर
  • राजस्थान
  • जयपुर
  • सिरोही
  • जालौर
  • पाली
  • बाड़मेर
  • मुंबई
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • करियर
Search
  • Jagruktimes.co.in
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • राजस्थान
    • बिज़नेस
    • जयपुर
    • पॉलिटिक्स
    • सिरोही
    • करियर
    • पाली
    • टेक्नोलॉजी
    • जालौर
    • स्पोर्ट्स
    • बाड़मेर
    • मनोरंजन
    • मुंबई
    • गैजेट्स
    • संपादकीय
    • लाइफस्टाइल
    • विचार
    • ज्योतिष
    • ई-पेपर
Follow US
  • Home
  • About us
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Advertise with us
© 2024 Jagruk Times. All Rights Reserved.

Home » Blog » राष्ट्रीय » Dr. APJ Abdul Kalam की 93वीं जयंती, PM मोदी समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

राष्ट्रीयपॉलिटिक्ससमाचार

Dr. APJ Abdul Kalam की 93वीं जयंती, PM मोदी समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

Jagruk Times
Last updated: October 15, 2024 7:57 pm
Jagruk Times
Share
4 Min Read
Dr. APJ Abdul Kalam की 93वीं जयंती, PM मोदी समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
WhatsApp Image 2024 10 15 at 5

भारत के 11वें राष्‍ट्रप‍ति और मिसाइल मैन के नाम से मशहूर डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम (Dr. APJ Abdul Kalam) की आज मंगलवार (15 अक्टूबर, 2024) को 93वीं जयंती है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने कलाम को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि उनका विजन और चिंतन विकसित भारत के संकल्प की सिद्धि में देश के बहुत काम आने वाला है।

- Advertisement -

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “सुप्रसिद्ध वैज्ञानिक और पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम को उनकी जयंती पर आदरपूर्ण श्रद्धांजलि। उनका विजन और चिंतन विकसित भारत के संकल्प सिद्धि में देश के बहुत काम आने वाला है।”

बता दे कि पीएम मोदी के अलावा कई अन्य नेताओं ने अब्दुल कलाम को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने एक्स पर लिखा, “महान वैज्ञानिक, पूर्व राष्ट्रपति, भारत रत्न, ‘मिसाइल मैन’ डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की जयंती पर उन्हें नमन! भारत को एक परमाणु शक्ति संपन्न राष्ट्र बनाने में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण है। उनका प्रेरणादायक जीवन हमें अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए साहस व ऊर्जा प्रदान करता है।”

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) ने एक्स लिखा, “महान वैज्ञानिक, पूर्व राष्ट्रपति तथा भारत रत्न से अलंकृत “मिसाइल मैन” डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम जी की जयंती पर कोटिशः नमन। अंतरिक्ष और रक्षा प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में आपका योगदान अतुलनीय है। आधुनिक और सशक्त भारत के निर्माण में आपके द्वारा किए गए कार्य हमें सदैव प्रेरित करते रहेंगे।”

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (Bhajan Lal Sharma) ने एक्स पर लिखा, “मिसाइल मैन को आदरपूर्वक नमन! भारत की परमाणु शक्ति क्षमता के प्रेरक पुरुष, महान वैज्ञानिक एवं ‘भारत रत्न’ से सम्मानित, पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम जी की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन। डॉ. कलाम का जीवन संघर्ष और सफलता की अद्भुत गाथा है। उन्होंने अपने जीवन में अनेक बाधाओं का सामना किया, परंतु अपने दृढ़ संकल्प और कर्मठता के बल पर न केवल उन्हें पार किया, अपितु देश के सर्वोच्च पद तक पहुँचे। एक साधारण परिवार से उठकर भारत के राष्ट्रपति पद तक का उनका सफर प्रत्येक भारतीय के लिए प्रेरणा का स्रोत है। हमारी सरकार भी डॉ. कलाम के सिद्धांतों, विचारों और आदर्शों का अनुसरण करते हुए ‘विकसित भारत, विकसित राजस्थान’ के निर्माण हेतु कृतसंकल्पित है।”

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने एक्स पर लिखा, “भारत के पूर्व राष्ट्रपति, महान वैज्ञानिक, भारत रत्न डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम जी को उनकी जंयती पर शत-शत नमन।”

1931 में हुआ था अब्दुल कलाम का जन्म

बता दे कि डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती हर साल 15 अक्टूबर को मनाई जाती है। कलाम का जन्म 15 अक्टूबर 1931 को तमिलनाडु के रामेश्वरम स्थित धनुषकोडी में हुआ था। कलाम के जन्‍मदिन को विश्व छात्र दिवस के रूप में मनाया जाता है। बता दे, कलाम 2002 से 2007 तक भारत के 11वें राष्ट्रपति थे। साल 2015 में कलाम का निधन हो गया था। कलाम में सहजता और सरलता स्वाभाविक रूप से थी। उन्होंने भारत रत्न, भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान सहित कई प्रतिष्ठित पुरस्कार प्राप्त किए।

TAGGED:Abdul Kalam Birth AnniversaryAkhilesh YadavCM Bhajanlal SharmaCM Pushkar Singh DhamiCM Yogi Adityanath news in hindiDr. APJ Abdul Kalamhindi newsnews in hindiPM Narendra Modipolitics
Share This Article
Facebook Telegram Copy Link Print
Avatar of Jagruk Times
ByJagruk Times
Follow:
Jagruk Times is a popular Hindi newspaper and now you can find us online at Jagruktimes.co.in, we share news covering topics like latest news, politics, business, sports, entertainment, lifestyle etc. Our team of good reporters is here to keep you informed and positive. Explore the news with us! #JagrukTimes #HindiNews #Jagruktimes.co.in
Previous Article Barmer News: कलाकार ने स्केच बनाकर Tina Dabi को किया भेंट कलाकार ने स्केच बनाकर Tina Dabi को किया भेंट
Next Article अतुल परचुरे का निधन, CM शिंदे सहित दोनों डिप्टी CM ने दी श्रधांजलि Atul Parchure का निधन, CM शिंदे ने दी श्रद्धांजलि
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

- Advertisement -

यह भी पढ़ें

1000296490
Barmer: बाखासर में सूखा बंदरगाह वह नमक उद्योग स्थापित करें – मेघवाल
समाचार राजस्थान
February 20, 2026
1000296419 1
Bhilwara: सुवाणा के सूरमाओं ने जीता श्रीबलराम रस्साकशी का महाकुंभ, आटूण को दी मात
समाचार राजस्थान
February 20, 2026
1000296415
Bhilwara जिला माहेश्वरी सभा कार्य समिति की बैठक 22 को
राजस्थान समाचार
February 20, 2026
1000296410
Bhilwara: राइज एंड शाइन” फिटनेस योगा वेलनेस सत्र से स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश
राजस्थान समाचार
February 20, 2026
1000296405
Bhilwara: जिला माहेश्वरी महिला संगठन में सर्वसम्मति से हुआ नेतृत्व चयन
समाचार राजस्थान
February 20, 2026
1000296400
Bhilwara: राज्यपाल ने संगम विश्वविद्यालय के 12वें दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि की शिरकत
समाचार राजस्थान
February 20, 2026
1000296397
Maalwada में 122वीं वर्षगांठ पर विशाल निशुल्क पशु चिकित्सा शिविर का सफल समापन, 1578 पशुओं का हुआ उपचार
समाचार राजस्थान
February 20, 2026
1000296392
Maalwada में Gauri Parshvanath जयंती पर सेवा का संदेश, शीतल जल कुटीर लोकार्पित
समाचार राजस्थान
February 20, 2026
1000296389
Visakhapatnam: रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने किया भारतीय नौसेना के बहुपक्षीय अभ्यास ‘मिलान’ का उद्घाटन
समाचार राजस्थान
February 20, 2026
1000296382
Rajsamand में कांग्रेस नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, रेलमगरा क्षेत्र में परिजनों को बंधाया ढांढस
समाचार राजस्थान
February 20, 2026
Jagruk-Times-Logo
  • Home
  • About us
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Advertise with us
Facebook X-twitter Youtube Instagram Newspaper Rss

© 2024 Jagruk Times. All Rights Reserved. 

Designed by - Creative Web Solution

Go to mobile version
form logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?