Maharashtra Election 2024 : गोपाल शेट्टी समेत तीन बड़े चेहरे चुनाव दंगल से बाहर

3 Min Read

महाराष्ट्र (Maharashtra) में विधानसभा चुनाव होने वाला है। राज्य की 288 सीटों पर एक ही चरण में 20 नवंबर, 2024 को मतदान होगा। चुनाव नतीजे 23 नवंबर, 2024 को घोषित किए जाएंगे। वही, चुनाव की जीत के लिए सभी पार्टियों ने अपनी तैयारी तेज कर दी है। आज यानी 4 नवंबर, 2024 को विधानसभा चुनाव से पहले नामांकन वापसी का अंतिम डेट है। बता दे कि महाराष्ट्र में तीन बड़े चेहरे इस चुनाव में पीछे हट गए हैं। इसमें पूर्व भाजपा सांसद गोपाल शेट्टी, एनकाउंटर स्पेशलिस्ट प्रदीप शर्मा की पत्नी स्वीकृति शर्मा और मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे पाटिल शामिल है।

मुंबई के बोरिवली विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार गोपाल शेट्टी ने अपना नामांकन वापस ले लिया है। शेट्टी ने 29 अक्टूबर को अपना नामांकन दाखिल किया था। लेकिन अब भाजपा नेता विनोद तावड़े के साथ बातचीत के बाद शेट्टी ने निर्दलीय उम्मीदवारी वापस लेने का ऐलान किया है। शेट्टी इस सीट पर भाजपा प्रत्याशी संजय उपाध्याय के खिलाफ अपना नामांकन दाखिल किया था, क्योंकि भाजपा द्वारा जारी उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट में उनका नाम नहीं था।

वही, एनकाउंटर स्पेशलिस्ट प्रदीप शर्मा की पत्नी स्वीकृति शर्मा ने अंधेरी ईस्ट विधानसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर नामांकन दाखिल किया था। उन्होंने इस सीट पर शिवसेना उम्मीदवार मुरजी पटेल खिलाफ अपना पर्चा दाखिल किया था। लेकिन अब स्वीकृति ने अपनी उम्मीदवारी वापस लेने की घोषणा की है।

मराठा आरक्षण के लिए आंदोलन के बड़े चेहरे रहे मनोज जरांगे ने विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने वाले अपने समर्थकों से वापस लेने के लिये भी कहा है। बता दे कि जरांगे ने पहले ऐलान किया था कि वह महायुति सरकार के कई विधायकों के खिलाफ प्रचार करेंगे। मगर अब उन्होंने अपने पुराने फैसले को वापस ले लिया है। जरांगे ने कहा है कि वह चुनाव में किसी भी प्रत्याशी या दल का समर्थन नहीं करेंगे।

जानकारी के लिए बता दे कि 2019 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 105 सीटें, शिवसेना ने 56 और कांग्रेस ने 44 सीटें जीती थीं। वही, 2014 के चुनाव में बीजेपी ने 122 सीटें, शिवसेना ने 63 और कांग्रेस ने 42 सीटें जीत दर्ज की थीं।

Share This Article
Follow:
2023 से जागरूक टाइम्स न्यूज के साथ पत्रकारिता करियर का शानदार आगाज किया। मुंबई से शिक्षा ग्रहण की है। खबरें लिखने के साथ-साथ कैमरे के संग भी जुगलबंदी रही है। हर दिन कुछ नया सीखते रहने की कोशिश जारी है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version