
Mumbai: सर एच. एन. रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल ने दक्षिण एशिया की पहली और सबसे तेज़ Genius AI 3D मैमोग्राफी प्रणाली की शुरुआत करके महिलाओं की स्वास्थ्य सेवाओं में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। अत्याधुनिक इमेजिंग तकनीक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से यह प्रणाली स्तन कैंसर की जांच में क्रांतिकारी परिवर्तन ला रही है।
टॉमोसिंथेसिस तकनीक के ज़रिए केवल 3.7 सेकंड में स्कैन पूरा हो जाता है। यह प्रणाली आज के समय में स्वास्थ्य तकनीक में सबसे तेज़ मानी जाती है। इसके माध्यम से महिलाओं को अधिक आरामदायक जांच अनुभव मिलता है, और निदान की गति और सटीकता में जबरदस्त बढ़ोतरी होती है।
भारत में स्तन कैंसर महिलाओं में सबसे अधिक पाए जाने वाले कैंसर में से एक है। कुल महिला कैंसर मामलों में से 26% केवल स्तन कैंसर के होते हैं। हर साल 1.92 लाख से अधिक भारतीय महिलाओं को स्तन कैंसर का पता चलता है, और इनमें से कई मामलों में निदान बहुत देर से होता है क्योंकि समय पर जांच नहीं हो पाती या महिलाएं देर से डॉक्टर तक पहुंचती हैं।
जल्दी और सही निदान का मतलब है जीवन बचने की संभावना। Genius AI 3D मैमोग्राफी प्रणाली इसी उद्देश्य को पूरा करती है, और इसके मुख्य लाभ इस प्रकार हैं:
- पारंपरिक 2D मैमोग्राफी की तुलना में 20-65% अधिक इनवेसिव स्तन कैंसर का पता चलता है
- सिंथेसाइज़्ड 2D इमेजिंग के कारण 45% कम विकिरण (radiation exposure)
- AI की मदद से बेहतर 3D इमेज स्पष्टता
- तेज़ और अधिक सटीक जांच, कम समय में निदान, और दोबारा जांच की आवश्यकता कम
यह प्रणाली महिलाओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए डिज़ाइन की गई है, जिससे नाजुक जांच प्रक्रिया भी सटीक, आरामदायक और समावेशी बनती है। यह खासकर उन महिलाओं के लिए उपयोगी है जिन्हें स्तन की अधिक घनता, इम्प्लांट्स या क्लॉस्ट्रोफोबिया के कारण पारंपरिक जांच में परेशानी होती है। इस प्रणाली में जांच के दौरान दबाव कम लगता है, फिर भी इमेज क्वालिटी उत्कृष्ट बनी रहती है।
यह तकनीक कॉंट्रास्ट-एन्हांस्ड स्पेक्ट्रल मैमोग्राफी और वैक्यूम-असिस्टेड बायोप्सी को भी सपोर्ट करती है, जिससे निदान और भी प्रभावी बनता है और बार-बार जांच की ज़रूरत कम हो जाती है।
“यह मैमोग्राफी प्रणाली स्तन कैंसर के शुरुआती और सटीक निदान में एक अहम कदम है। इसकी उच्च गति और गहराई वाली 3D इमेजिंग से इनवेसिव कैंसर को जल्द और सटीकता से पहचाना जा सकता है। साथ ही, पूरी जांच प्रक्रिया भी अधिक आरामदायक हो जाती है। यह महिलाओं की स्वास्थ्य सेवा में एक बड़ा परिवर्तन लाने वाला है,” ऐसा मत व्यक्त किया डॉ. अशुतोष कोठारी, निदेशक, ब्रेस्ट कैंसर, ऑन्कोप्लास्टिक और रिकंस्ट्रक्टिव सर्जरी, सर एच. एन. रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल ने।
“स्तन कैंसर की पहचान के लिए समय पर जांच बेहद जरूरी है। लेकिन, जानकारी की कमी या सुविधाओं की अनुपलब्धता के कारण कई महिलाएं यह जांच नहीं करवा पातीं। हमारा मानना है कि हर महिला को संवेदनशील और सटीक देखभाल मिलनी चाहिए। Genius AI 3D मैमोग्राफी जैसी नई तकनीक से इस क्षेत्र में एक बड़ा बदलाव आने वाला है,” ऐसा विश्वास व्यक्त किया डॉ. तरंग गिआंचांदानी, समूह मुख्य कार्यकारी अधिकारी – हेल्थकेयर इनिशिएटिव्स, और मुख्य कार्यकारी अधिकारी, सर एच. एन. रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल ने।