मुंबई : कब बनेगा शिवाजी महाराज का मंदिर

Jagruk Times
2 Min Read

भाजपा उत्तर मध्य मुंबई की सांसद पूनम महाजन ने आठ अप्रैल 2018 को सैकड़ों शिव भक्तों की उपस्थिति में न्यू इंग्लिश स्कूल के सामने बांद्रा (पूर्व) सरकारी कॉलोनी बिल्डिंग नंबर 10की बगल में श्री छत्रपति शिवाजी महाराज का मंदिर बनाने का झूठा वादा करके ‘चुनावी जुमला’ दिया था।

उन्होंने यह भी घोषणा की थी कि छत्रपति शिवाजी महाराज का एक भव्य मंदिर उनकी सांसद निधि या निजी निधि से बनाया जाएगा और वे मराठों की राजधानी रायगढ़ किले से जल और मिट्टी लाए और उस स्थान पर भूमिपूजन किया था। लेकिन 2024 बीतने के बाद भी, सांसद पूनम महाजन ने यहां पर कभी झांक कर भी नही देखा।

उनके इस रवैये के विरोध में कल शनिवार, 17 फरवरी, 2024 को सुबह 11 बजे एनसीपी-शरदचंद्र पवार ग्रुप की मुंबई अध्यक्ष राखी जाधव और उत्तर मध्य जिला अध्यक्ष, पूर्व विधायक मिलिंद अन्ना कांबले के नेतृत्व में बांद्रा पूर्व में उपनगरीय कलेक्टर ऑफिस के सामने सांसद पूनम महाजन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया।

इस अवसर पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी-शरदचंद्र पवार गुट के मुंबई युवा अध्यक्ष एड.अमोल मटेले, एम.एम. जिला उपाध्यक्ष चंदन सोनटक्के, मुंबई महिला कार्यकारी अध्यक्ष डा. सुरेना मल्होत्रा, अल्पसंख्यांक उत्तर मध्य मुंबई जिला अध्यक्ष निजाम कुरैशी, पूर्व नगर सेवक जसबीर सिंह, बांद्रा पूर्व तालुका अध्यक्ष सुहास पाटिल, बांद्रा पश्चिम तालुका अध्यक्ष संतोष पाटिल, उत्तर मुंबई जिला उपाध्यक्ष प्रभाकर पेडणेकर, मुंबई महासचिव इमरान तडवी, उत्त्तर मध्य सेल के जिला अध्यक्ष असलम शेख, वार्ड अध्यक्ष सलमा जफर शेख समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

Share This Article
Follow:
Jagruk Times is a popular Hindi newspaper and now you can find us online at Jagruktimes.co.in, we share news covering topics like latest news, politics, business, sports, entertainment, lifestyle etc. Our team of good reporters is here to keep you informed and positive. Explore the news with us! #JagrukTimes #HindiNews #Jagruktimes.co.in
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version