![](https://jagruktimes.co.in/wp-content/uploads/2024/05/%E0%A4%AE%E0%A4%B9%E0%A4%BE%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B7%E0%A5%8D%E0%A4%9F%E0%A5%8D%E0%A4%B0-%E0%A4%B8%E0%A4%B0%E0%A4%95%E0%A4%BE%E0%A4%B0.webp)
महाराष्ट्र में मॉनसून के आने से पहले महाराष्ट्र सरकार ने आज मंगलवार (28 मई, 2024) को बैठक की। इस बैठक में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, महाराष्ट्र के दोनों उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और अजीत पवार के अलावा राहत और पुनर्वास मंत्री अनिल पाटिल, जल संरक्षण मंत्री संजय राठौड़, मुख्य सचिव नितिन करीर, राहत और पुनर्वास सचिव सोनिया सेठी, मुंबई नगर आयुक्त भूषण गगरानी, मुंबई पुलिस के कमिश्नर विवेक फंसालकर मौजूद रहे।
साथ ही सेना, नौसेना, वायु सेना , तटरक्षक बल, मध्य और पश्चिम रेलवे, मुंबई मेट्रो, म्हाडा, NDRF, SDRF के अधिकारी और संबंधित विभागों के मुख्य अधिकारी बैठक में मौजूद रहे। सूत्रों के मुताबिक, जून के पहले सप्ताह में मुंबई और उसके आस पास के जिलों में मॉनसून दस्तक दे सकता है।